Deoghar Cyber Crime News: झारखंड के देवघर जिले में पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी करते थे। पुलिस ने यह कार्रवाई सरथ थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान की। आरोपियों के पास से 18 मोबाइल फोन और 17 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों के साथ ठगी करते थे। आरोपी पहले लोगों को फोन करते थे। फिर उनसे बैंक अकाउंट या एटीएम-कार्ड से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने, कार्ड ब्लॉक या दोबारा चालू कराने का झांसा देकर लोगों से जानकारी हासिल करते थे। जिसके बाद ये आरोपी उन लोगों के साथ ठगी करते थे। इसके अलावा फर्जी कस्टमर केयर प्रोफाइल बनाकर भी लोगों को अपने जाल में फंसाया जाता था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - रक्षाबंधन पर CM योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती, कहा- बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता
जांच में पता चला है कि आरोपी पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान जैसे जरूरी दस्तावेजों के नाम पर फर्जी फाइलें भेजते थे। इन फाइलों के माध्यम से लोगों के मोबाइल फोन तक पहुंच बनाई जाती थी। जिसके बाद उनके खातों से धोखाधड़ी की जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरंजन महरा, दीपक कुमार, आदर्श महरा, शुभम कुमार, राहुल दास, सौरव कुमार दास, सुमित कुमार, कुंदन दास और उत्तम कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी सरथ इलाके के रहने वाले बताए गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -Patna News: पटना में दुकान से खींचकर युवती को मारी गोली, बचाने आए टेलर को दी धमकी; बाइक चालक भी घायल
डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो ने बताया कि जब्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड की तकनीकी जांच की गई है। शुरुआती जांच में इनके संबंध अलग-अलग राज्यों में दर्ज साइबर ठगी के मामलों से सामने आए हैं। पुलिस अब आरोपियों के पूरे नेटवर्क और ठगी की कुल रकम का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
