जयपुर

Rajasthan Accident: टोंक में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार रोडवेज बस गड्ढे में गिरी, 25 लोग घायल

Rajasthan Accident: टोंक में नेशनल हाईवे 148डी से एक तेज रफ्तार बस ओवरटेक करने की कोशिश में अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर गई। इस दौरान बस में 45 यात्री सवार थे, जिसमें से 25 लोग घायल हो गए और इनका इलाज जारी है।

Image

तेज रफ्तार रोडवेज बस गड्ढे में गिरी (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Rajasthan Accident: राजस्थान के टोंक में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। नेशनल हाईवे 148डी पर तारण गांव के पास मंगलवार सुबह रोडवेज की एक बस गहरे गड्ढे में पलट गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोडवेज की बस सवाई माधोपुर से टोंक की तरफ आ रही थी। इस दौरान ओवरटेक और तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस हादसे का शिकार हो गई।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, इस घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना के जब पुलिस की टीम और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने घायलों को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस और पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने विरोध किया। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोगों के सिर और हड्डियों में गंभीर चोटें आई, जबकि कुछ को हल्की चोटें लगीं। सभी को टोंक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।

सड़क हादसे में 25 लोग घायल

कोतवाली थाना प्रभारी भंवर लाल ने बताया कि हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं। बस सवाई माधोपुर से जयपुर जा रही थी। मामला दर्ज कर हादसे की जांच की जा रही है। हादसे की जांच के लिए टीम का भी गठन किया जाएगा। यात्रियों ने बताया कि हाईवे पर बस का नियंत्रण खो गया था, जिसके चलते बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में करीब 48 लोग सवार थे। यह जयपुर की तरफ जा रही थी। ग्रामीणों की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हादसे में घायल हुए यात्रियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने बताया कि सभी की हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है। कुछ यात्रियों को जल्द ही घर भेज दिया जाएगा।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article