जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में मॉनसून एक्टिव, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें मौसम का IMD अपडेट

Rajasthan: राजस्थान में मॉनसून की दस्तक के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बुधवार को कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। आज गुरुवार को भी यहां कई जिलों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं-

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • राजसथान में आज का मौसम
  • इन जिलों में होगी भारी बारिश
  • 11 से 15 जुलाई तक का मौसम

Rajasthan weather: राजस्थान में मौसम का दौर जारी है। कल 10 जुलाई बुधवार को भी यहां जयपुर, उदयपुर और अलवर समेत कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई। वहीं आज गुरुवार को भी मौसम विभाग ने कई जिलों बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार आज जयपुर सहित कई जिलों में बारिश की उम्मीद है। वहीं कल राजस्थान में सबसे अधिक तापमान फतेहपुर में दर्ज किया गया। वहीं विभाग ने 11 से 15 जुलाई के के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ ही मेघगर्जन की भी उम्मीद जताए हैं।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज राजस्थान के भरतपुर के कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं 11 जुलाई से यहां मॉनसून ट्रफलाइन हिमालय की तरह शिफ्ट होगा, जिससे यहां बारिश के कमी दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही 11 से 15 जुलाई के दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ ही मेघगर्जन के आसार हैं।

राजस्थान में 24 में कितनी हुई बारिश

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में यहां सबसे ज्यादा बारिश बांसवाड़ा में हुई, यहां करीब 80mm की बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही ओबारी में , गणेशपुर, डुंगरपुर, और देलवाड़ा में भी अच्छी बारिश हुई।

कहां हुई कितनी बारिश
बांसवाड़ा 80mm
ओबारी 79mm
गणेशपुर66mm
देलवाड़ा 72mm
गदरा 50mm
कैसा रहा कल का मौसम

राजस्थान में कल 10 जुलाई को जयपुर और अलवर सहित कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। जयपुर में सुबह से उमस भरी गर्मी के बाद दोपहर में तेज बारिश हुई। वहीं अलवर में शाम 6 बजे बारिश होनी शुरू हुई।

कहां रहा कितना तापमान
फतेहपुर 43.3°C
बीकानेर 42.7°C
चुरू 42.3°C
जैसलमेर 42.2°C
पिलानी 40.7°C
अजमेर-36.3°C
कोटा36.8°C
जयपुर36.0°C
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

विभाग के अनुसार राजस्थान में गर्मी के बाद बारिश से लोगों को काफी राहत मिली थी। लेकिन अब ट्रफलाइन के हिमालय की तरफ जाने से यहां बारिश में कमी की संभावना है। इस दौरान राजसथान के कई अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं 11 से 15 जुलाई के के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ ही मेघगर्जन की भी संभावना है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!