Uttarakhand Weather: इन दिनों भारी बारिश ने उत्तराखंड में कहर मचा रखा है। पहाड़ों और पर्वतीय इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज भी मौसम विभाग ने कई इलाकों बारिश होने की संभावना जताई है। आज यहां करीब पांच जिलों में भारी बारिश के आसार हैं, जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग के अनुसार 11 और 12 जुलाई को राज्य के अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं कहीं-कहीं घंटों बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग ने आज भी यहां के कई जिलों में भारी तो कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यहां के 5 जगहों पर भारी बारिश होगी, जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। आज यहां के देहरादून, नौनीताल, उधमसिंह नगर और चंपावत के कई इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना है।
मौसम को लेकर चेतावनी जारी
उत्तराखंड में आज कहीं-कहीं गर्ज और आकशिय बिजली के भी आसार हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने चार धाम जाने वाले यात्रियों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं यहां के भूस्खलन जगहों पर रहने वाले लोगों को भी सतर्कता बरते को कहा है।
इन जिलों में होगी भारी बारिश
विभाग ने आज गुरुवार को देह देहरादून, नौनीताल, उधमसिंह नगर और चंपावत के कई इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज कुमाऊं और गढ़वाल के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं देहरानदून में बादल छाए रहेंगे, जिससे हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कहीं-कहीं भारी बरिश भी हो सकती है।
कैसा रहा 10 जुलाई का मौसम
उत्तराखंड में कल बुधवार को छूप छाई रही। जिससे कल यहां का अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज की गई। वहीं कल यहां पंतनगर का तापमान 35.1 और न बारिश के कारण यहां लोक निर्माण विभाग के करीब 79 मार्ग बंद कर दिए गए हैं। वहीं मंगवार को भी 126 रास्ते बंद कर दिए गए थे। वहीं बुधवार को यहं के 84 मार्गों को खोल दिया गया।
जानें आज और कल का मौसम
विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अगले 4 से 5 दिन सामान्य बारिश होने की संभावना है। 11 और 12 जुलाई को राज्य के अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं कहीं-कहीं घंटों बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
