LIVE

Severe Heat Wave Updates: राजस्थान में आंधी-बारिश का अनुमान, दिल्ली-गाजियाबाद में आज बारिश की संभावना

Varsha KushwahaUpdated Jun 6, 2024, 21:06 IST
Follow on Google News
Severe Heat Wave Updates: राजस्थान में आंधी-बारिश का अनुमान, दिल्ली-गाजियाबाद में आज बारिश की संभावना

Severe Heat Wave Updates: राजस्थान में आंधी-बारिश का अनुमान, दिल्ली-गाजियाबाद में आज बारिश की संभावना

Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Severe Heat Wave Alert Updates: राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश का अनुमान है। दिल्ली-गाजियाबाद और नवी मुंबई सहित भारत के कई शहरों में बारिश की संभावना बनी हुई है। राजस्थान के कई में लू और भीषण गर्मी का अलर्ट हैं, वहीं कुछ हिस्से ऐसे भी हैं जहां बारिश की संभावना जताई गई है। आंधी और बारिश से लोगों भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को अब कुछ राहत मिली है। अब, मानसून का इंतजार किया जा रहा है। हीटवेव और मौसम को लेकर अन्य शहरों के समाचार इस प्रकार है -

JUN 06, 2024 20:21 IST

मध्य प्रदेश में अगले 10 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि मध्य प्रदेश के कई शहरों में छह जून से 15 जून तक बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं अधिक और कहीं मध्यम वर्षा के साथ हवा चलेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
JUN 06, 2024 18:17 IST

राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश का अनुमान

राजस्थान में जारी गर्मी के बीच कुछ हिस्सों में कल से बादल गरजने, आंधी व हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 7-9 जून के दौरान तेज मेघ गर्जन, आंधी व हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 7-8 जून को दोपहर बाद तेज अंधड़, आकाशीय बिजली चमकने, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
JUN 06, 2024 15:30 IST

एमपी में बदला मौसम, इन जिलों में होगी राहत की बारिश

एपमी में भयंकर गर्मी के बाद अब लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने यहां सतना सहित कई इलाकों में तूफान और ओलावृष्टि पड़ने की संभावना जताई है।
JUN 06, 2024 13:57 IST

हरियाणा में आज भी बरसेंगे बादल, इन शहरों में आएगी आंधी

भीषण गर्मी के बाद अब हरियाणा के लोगों ने राहत की सांस ली है। आज भी यहां आंधी और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक हिसार सहित 36 इलाकों में आंधी और बारिश होने की संभावना जताई गई है।
JUN 06, 2024 06:45 IST

एक सप्ताह तक दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज और शुक्रवार को बारिश के बाद 11 जून तक दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी। इस बीच शहर का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
JUN 06, 2024 05:59 IST

राजस्थान के भरतपुर में तापमान 45 डिग्री

राजस्थान के भरतपुर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। जहां कुछ इलाको में हीटवेव के आसार हैं, वहीं राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।
JUN 06, 2024 05:59 IST

दतिया में जारी गर्मी का कहर

मध्य प्रदेश के दतिया में गर्मी का कहर जारी है। यहां अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री जाने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 33.7 रह सकता है। सुबह से ही भीषण गर्मी की शुरुआत हो जाती है।
JUN 06, 2024 05:59 IST

नोएडा को कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

नोएडा में भीषण गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने आज बारिश होने की संभावना जताई है।
JUN 06, 2024 05:58 IST

गाजियाबाद में हुई जमकर बरसात

गाजियाबाद में धूल भरी आंधी के बाद जमकर बारिश हुई। कुछ ही देर में शहर का मौसम सुहावना हो गया। गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें की आने वाले दिनों में गाजियाबाद में बारिश के आसार हैं।
JUN 06, 2024 05:58 IST

दिल्ली में धूल भरी आंधी के बाद बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

दिल्ली के मौसम में देर शाम बदलाव होने लगा था। छिटपुट बूंदों के कुछ समय बाद आई धूल भरी आंधी अपने साथ बारिश लेकर आई। दिल्ली में झमाझम बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के लोगों की सुबह की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है।