जयपुर

Jaipur: जयपुर में डकैती की योजना पर पुलिस ने फेरा पानी, इतने बदमाश दबोचे, ये है पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 05:22 PM IST

Jaipur: भट्टा बस्ती पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 5 बदमाशों को अरेस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक, आरंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, वे एक पेट्रोल पंप पर डकैती डालने का प्लान बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, तीन चाकू, नकाब व मिर्च पाउडर बरामद किया है। वहीं आरोपियों की एक बाइक और स्कूटी को पुलिस ने जब्त किया है।

Image

जयपुर पुलिस ने डकैती करने के बदमाशों के मंसूबों पर फेरा पानी, पांच को दबोचा (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल पंप को लूट की योजना बना रहे थे बदमाश
  • पुलिस ने हथियारों समेत 5 बदमाशों को किया अरेस्ट
  • बदमाशों से पूछताछ कर बाकी गैंग का पता लगाएगी पुलिस

Jaipur: राजधानी जयपुर की भट्टा बस्ती पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 5 बदमाशों को अरेस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक आरंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, वे एक पेट्रोल पंप पर डकैती डालने का प्लान बना रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, तीन चाकू, नकाब व मिर्च पाउडर बरामद किया है। वहीं आरोपियों की एक बाइक और स्कूटी को पुलिस ने जब्त किया है।

ये बदमाश चढे़ पुलिस के हत्थे

डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख के मुताबिक, भट्टा बस्ती पुलिस ने इलाके के हरिनगर स्थित भारत पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे टाटा बंटी स्वामी, पृथ्वी सिंह, नाजिम हुसैन, लखन सिंह राठौड व मधुसूदन सिंह को अरेस्ट किया हैं। डीसीपी के मुताबिक, आरोपी शहर में एक पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे। मगर पुलिस को इसकी भनक लगने के चलते आरोपियों की योजना पर पानी फिर गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इनके गैंग के बाकी साथियों का पता लगाने में जुटी है।

ऐसे देते हैं वारदातों को अंजाम

डीसीपी परिस देशमुख के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिन और रात रैकी कर पहले तो काॅर्मिशियल इंस्टीट्यूशन को मार्क करते हैं। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से डकैती की योजना बनाकर वारदात को अंजाम देते है। डीसीपी के मुताबिक आरेापियों ने पूछताछ में बताया कि, आरोपी चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए अवैध हथियार व औजार अपने साथ रखते हैं। पुलिस अब दबोचे गए आरोपियों से पूछताछ कर इनके द्वारा पूर्व में की गई वारदातों का पता लगाने में जुटी है। डीसीपी के मुताबिक, बदमाशों ने शहर में लूट और स्नैचिंग की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक सभी बदमाश पहली बार पुलिस के हत्थे चढे़ हैं। आरोपियों ने कई हैरान करने वाली जानकारी पुलिस को दी है। अब पुलिस इन्हें न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर लेकर इनके द्वारा कारित की गई वारदातों के बारे में जानकारी जुटाएगी। पुलिस इनके बाकी के साथियों के बारे में भी पता लगाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article