जयपुर

Jaipur: डकैत ने एसपी को मारी गोली, 2 दरोगा को भी लगी गोली, ऐसे बच गए तीनों अधिकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 02:52 PM IST

Jaipur: 90 पुलिस वाले बीहड़ में पहुंचे और 4 किमी एरिया में डकैत की तलाशी आरंभ की। करीब 12 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद केशव गुर्जर और पुलिस का आमना-सामना हो गया। इसके बाद केशव भागने लगा। डकैत की बंदूक से निकली गोली सीधे धौलपुर एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के सीने में जाकर लगी। इसके कुछ सेकेंड बाद एसपी ने डकैत को घेर लिया व जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके पांव में गोली लग गई। बुलेटप्रूफ जैकेट होने की वजह से एसपी समेत दो दरोगा की जान बच गई।

Image

राजस्थान के धौलपुर में डकैत ने मारी एसपी को गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई एसपी व दो दरोगा की जान
  • पुलिस घेराबंदी देख बचने के लिए डकैत ने चलाई पुलिस पर गोलियां
  • एसपी ने पांव में गोली मारकर डकैत को चंबल के बीहड़ में दबोचा

Jaipur: राजस्थान, समेत यूपी व एमपी में मोस्ट वांटेड डकैत केशव गुर्जर चंबल के बीहड़ों में छुप कर बैठा था। धौलपुर एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव को इसका इनपुट मिला। अंधेरी रात और बारिश के बीच 90 पुलिस वाले बीहड़ में पहुंचे और 4 किमी एरिया में डकैत की तलाशी आरंभ की। करीब 12 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद केशव गुर्जर और पुलिस का आमना-सामना हो गया। इसके बाद केशव भागने लगा।

पुलिस भी उसका पीछा करने लगी व दोनों ओर से फायरिंग खोल दी गई। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से गोलियां चली। इस बीच डकैत गुर्जर की बंदूक से निकली गोली सीधे धौलपुर एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के सीने में जाकर लगी। इसके कुछ सेकेंड बाद एसपी ने डकैत को घेर लिया व उसके पांव में गोली दाग दी। हुआ यूं कि, एसपी यादव ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। जिसके चलते केशव गुर्जर की गोली उनकी जैकेट में जा धंसी व उनकी जान बच गई। इसके अलावा 2 और पुलिस वालों की जैकेट की वजह से जान बच गई।

डकैत को दबोचने के लिए बनाई 2 टीमें

एसपी यादव के मुताबिक, बीहड़ों की घेराबंदी की गई। वे अपनी टीम के साथ डांग एरिया के सोना का गुर्जा पहुंचा। टीम ने एसपी को इनपुट दिया कि, डकैत केशव सोहन बाबा मंदिर के इर्द- गिर्द देखा गया है। इस बीच लगा कि, डकैत हम पर फायर कर सकता है, इसलिए दो टीम बनाई। जिसमें एक टीम को तलाशी का जिम्मा दिया गया। दूसरी टीम एसपी की अगुवाई में डीएसटी इंचार्ज और सदर बाड़ी थाना पुलिस लीड कर रही थी। जिसमें बाड़ी सदर एसएचओ हीरालाल मीणा व डीएसटी प्रभारी एसआई अनिल गौतम को एसपी कवर किए हुए आगे बढ़ रहे थे।

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई खाकी की जान

एसपी के मुताबिक, टीम सुबह 10 बजे सोहन बाबा मंदिर के पास पहुंची। इस बीच डकैत केशव की नजर हम पर पड़ी तो भागा। उसके पीछे एसएचओ हीरालाल मीणा भी भागे, व पुलिस ने हवाई फायर किए। पुलिस को अपनी ओर आते देख केशव गुर्जर ने पुलिस पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। डकैत की गोली थाना प्रभारी हीरालाल मीणा व डीएसटी प्रभारी अनिल गौतम के व एसपी के सीने से नीचे बुलेट प्रूफ जैकेट में जाकर धंस गई। इसके बाद एसपी की ओर से दागी गई गोली उसके दायें पैर में लगने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article