जयपुर

Indian Railways का तोहफा: इस रूट राह हुई आसान, जानें- किस ट्रेन का किया गया विस्तार?

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 09:42 PM IST

Jaipur To Mathura Train: जयपुर के लिए लोगों के लिए रेलवे अच्छी खबर लेकर आया है। रेलवे ने बाड़मेर से जयपुर तक चलने वाली ट्रेन का विस्तार करते हुए मथुरा तक इस ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। यह ट्रेन पहले बाड़मेर से चलकर जयपुर आती थी, अब यह ट्रेन मथुरा तक जाएगी। इस ट्रेन के संचालन से राजस्थान के अन्य शहरों के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

Image

जयपुर से मथुरा जाने के लिए स्पेशल ट्रेन का किया गया विस्तार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर समेत कई शहरों के यात्रियों को मिलेगा फायदा
  • हरी झंडी दिखाकर की गई विधिवत शुरुआत
  • सप्ताह में पांच दिन जयपुर से सुबह 06:50 पर मथुरा के लिए चलेगी ट्रेन

Jaipur News: जयपुर से मथुरा दर्शनों के लिए जाने वाले रेल यात्रियों के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे सौगात लेकर आया है। बाड़मेर-जयपुर के बीच चलने वाली सुपरफास्ट रेल का मथुरा तक विस्तार कर दिया गया है। ये ट्रेन पहले बाड़मेर से जयपुर आने के बाद 10 से भी ज्यादा घंटों के लिए जयपुर रेलवे स्टेशन पर हॉल्ट किया करती थी, लेकिन अब इस ट्रेन का संचालन जयपुर से सीधे मथुरा के लिए किय जा रहा है। इससे जयपुर के साथ-साथ बाड़मेर, जोधपुर और अलवर समेत कई शहरों के यात्रियों को सीधे यूपी के मथुरा जाने की सुविधा मिल सकेगी। बाड़मेर-जयपुर सुपरफास्ट रेल को जयपुर जंक्शन से सोमवार को जयपुर शहर के सांसद रामचरण बोहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भारतीय रेल मंत्रालय की ओर से ट्रेन संख्या 20489 जयपुर-बाड़मेर का संचालन अब वाया अलवर, मथुरा तक किया जा रहा है। इस ट्रेन की विधिवत शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की गई। जयपुर शहर के सांसद बोहरा ने जयपुर स्टेशन आगमन पर बाड़मेर मथुरा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए सोमवार को रवाना किया था। इससे न केवल बाड़मेर से रेलयात्री सीधे यूपी के मथुरा जा सकेंगे, बल्कि जयपुर से होकर गुजरने के कारण जयपुर के लोगों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा।

पूर्व में जयपुर तक चलती थी ट्रेन

मिली जानकारी के अनुसार, रेल मंडल ने अप्रैल से बाड़मेर से जयपुर के बीच में सप्ताह में पांच दिन के लिए इस स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया था। गाड़ी संख्या 20489 बाड़मेर से प्रत्येक मंगल, बुध, शुक्र, शनि व रविवार को रात 9:40 बजे रवाना होकर जोधपुर स्टेशन से होते हुए सुबह 6:40 बजे जयपुर आया करती है। वापसी में गाड़ी संख्या 20490 जयपुर से रात 9 बजे रवाना होकर जोधपुर होते हुए सुबह 6:25 बजे बाड़मेर पहुंच जाती है। यह ट्रेन जयपुर में दस घंटे से अधिक समय तक खड़ी रहती थी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे मंत्रालय की ओर से विस्तार के बाद अब यह गाड़ी संख्या 20489 बाड़मेर से रात 9:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:40 बजे जयपुर पहुंच जाएगी। इसके बाद जयपुर से सुबह 6:50 बजे रवाना होगी और सुबह 9:35 बजे अलवर होते हुए दोपहर 12:15 बजे मथुरा पहुंच जाएगी। इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन गाड़ी संख्या 20490 मथुरा से शाम 4 बजे चलेगी और शाम 6:40 बजे अलवर होते हुए रात 9 बजे जयपुर पहुंच जाएगी। इसके बाद यह ट्रेन जोधपुर होते हुए सुबह 6:25 बजे बाड़मेर पहुंच जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'