जयपुर

Jaipur News: जयपुर में इलेक्ट्रिक स्कूटी में विस्फोट, ऐसे हुआ हादसा, 3 झुलसे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 05:37 PM IST

Jaipur: इलेक्ट्रिक स्कूटी में स्पार्क होने के चलते पास खड़ी एक और स्कूटी में आग लगने से हुए विस्फोट से घर में आग लग गई। पड़ोस में रहने वाले आरएससी के कांस्टेबल ने हिम्मत दिखाते हुए लोगों को जगाया। इसके बाद घर की खिड़की तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला। हादसे वाले घर में रहने वाले कुल 5 में से 3 लोग बुरी तरह से झुलस गए। तीनों घायलों को एसएमएस अस्पताल की बर्न यूनिट में एडमिट करवाया गया है।

Image

जयपुर में ई-स्कूटी में आग लगने से हुए विस्फोट में 3 झुलसे (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में स्पार्क हो गया
  • पास खड़ी स्कूटी ने आग पकड़ ली व पेट्रोल टैंक में विस्फोट हो गया
  • घर में आग लगी तो आरएससी के कांस्टेबल ने लोगों को बाहर निकाला

Jaipur: राजधानी जयपुर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में स्पार्क होने के चलते पास खड़ी एक और स्कूटी में आग लगने से हुए विस्फोट से घर में आग लग गई। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले आरएससी के कांस्टेबल ने हिम्मत दिखाते हुए लोगों को जगाया।

इसके बाद घर की खिड़की तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला। हादसे वाले घर में रहने वाले कुल 5 में से 3 लोग बुरी तरह से झुलस गए। तीनों घायलों को एसएमएस अस्पताल की बर्न यूनिट में एडमिट करवाया गया है। आग लगने की सूचना के बाद राजधानी की मानसरोवर पुलिस मौके पर पहुंची व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं आग लगने के कारण दोनों स्कूटी जलकर कबाड़ बन गई।

ऐसे हुआ हादसा

मनसरोवर के एएसआई भगवान सहाय के मुताबिक, गांव मांग्यावास में फिजियोथेरिपिस्ट डॉ. नरेन्द्र यादव के घर आग लगने की घटना हुई। डॉ. यादव के साथ उनकी पत्नी ज्योति, पांच साल का बेटा, भतीजी सुनीता व रवि घर में मौजूद थे। इस बीच डॉ. यादव ने घर में इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्जिंग में लगाया था। इसके कुछ घंटे बाद स्कूटी में स्पार्क होने से आग लग गई। वहीं पास में खड़ी दूसरी स्कूटी ने आग पकड़ ली। इसके बाद उसके पेट्रोल टैंक में आग से विस्फोट हो गया। जिसकी वजह से पूरे घर में आग फैल गई व घर का पूरा सामान जलने लगा।

कांस्टेबल ने दिखाई हिम्मत

एएसआई के मुताबिक, आग लगने के दौरान मकान में 5 लोग सो रहे थे। धमाका हुआ तो पड़ोस में रहने वाला आरएससी के कांस्टेबल ने घर में लगी आग देखी व डाॅक्टर के परिवार को जगाया। इसके बाद कांस्टेबल ने हिम्मत दिखाते हुए मकान की खिड़की को तोड़ा व आग की लपटों में घिरे लोगों को बाहर निकाला। इस बीच तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। पुलिस के मुताबिक गनीमत ये रही कि, घर में रखे गैस के सिलेंडरों ने आग नहीं पकड़ी वरना बड़ा हादसा हो जाता। घटना में डाॅक्टर नरेंद्र यादव (30), भतीजी सुनीता (11) व बेटा रवि (13) बुरी तरह झुलस गए। तीनों को एसएमएस हाॅस्पिटल की बर्न यूनिट में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां पर डाॅक्टर नरेंद्र की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article