जयपुर

पाकिस्तान करता था फोन... जैसलमेर से एक संदिग्ध हिरासत में; मिलिट्री एरिया के रेस्टॉरेंट में करता था काम

जैसलमेर पुलिस ने सांकड़ा निवासी एक शख्स को पाकिस्तान से संदिग्ध संपर्क के शक में हिरासत में लिया है। युवक की मोबाइल जांच में पाकिस्तानी नंबरों पर बातचीत मिली। सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं।

Image

हिरासत में लिया गया संदिग्ध शख्स

Photo : Times Now Digital

Jaisalmer News: बीती रात जैसलमेर पुलिस ने सांकड़ा इलाके से एक शख्स को हिरासत में लिया है। ऐसा शक है कि युवक का पाकिस्तान के साथ संदिग्ध संपर्क था। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान जीवनखान पुत्र हबीब खान के तौर पर हुई है। इसकी उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लेकर JIC (ज्वाइंट इंटेलिजेंस कमेटी) के आदेश के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार, जीवनखान पहले जैसलमेर मिलिट्री एरिया के एक रेस्टोरेंट में काम करता था, लेकिन कुछ समय पहले उसने वहां से नौकरी छोड़ दी थी। हाल ही में वह फिर से उसी रेस्टोरेंट में काम करने के लिए आया था। इसी दौरान संदिग्ध हरकतों के चलते उसकी मोबाइल फोन की जांच की गई। जांच में पाया गया कि युवक ने पाकिस्तानी नंबरों पर बातचीत की थी, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को शक हुआ और उसे हिरासत में लिया गया। उसपर आरोप है कि वह कुछ संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान के साथ साझा करता था।

सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी पाकिस्तान में कुछ रिश्तेदारी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से उसकी आज विस्तार से पूछताछ करेंगी। पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। जैसलमेर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस मामले में सतर्क हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश भर में इस तरह की गतिविधियां देखी गईं और पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कई लोग सुरक्षा बलों के हत्थे भी चढ़े। राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच को गंभीरता से आगे बढ़ा रही हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article