जयपुर

Rajasthan News: जवाई बांध हुआ Over Flow, गर्मी के टूटे 74 साल पुराने रिकॉर्ड, बारिश से रेलवे ट्रैक की जमीन धंसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2023, 01:44 PM IST

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश की मार झेलनी पड़ रही है तो वहीं, दूसरी तरफ गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। बारिश के कारण कई ट्रेनों के रुट चेंज कर दिए गए है। दूसरी तरफ जवाई बांध ओवरफ्लो हो चुका है।

Image

Rajasthan News: जवाई बांध हुआ ओवरफ्लो, गर्मी के टूटे 74 साल पूराने रिकॉर्ड, बारिश से रेलवे ट्रैक की जमीन धंसी

Jawai Dam Overflowed: राजस्थान में इन दिनों मौसम का आलम दोतरफा चल रहा है। एक ओर लोगों को जहां बारिश से राहत मिल रही है। वहीं, तेज गर्मी भी झेलनी पड़ रही है। एक तरफ पूर्वी राजस्थान के जिलों में आसमान से पानी बरस रहा है तो दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान में गर्मी शदीद सूरते हाल पैदा कर रही है। आपको बता दें जैसलमेर में गर्मी ने 74 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, राजस्थान के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश से पाली जिले का जवाई बांध ओवरफ्लो हो गया है। धौलपुर में रेलवे ट्रैक की जमीन धंस गई है, जिससे कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। हालांकि कुछ ट्रेनों के रुट भी चेंज किए गए है।

पूर्वी राजस्थान में जारी रहेगा बूंदा-बांदी

वहीं, मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पूर्वी राजस्थान में बूंदा-बांदी अभी जारी रहेगा। जबकि पश्चिमी राजस्थान में बारसात कम होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। मौसम क्रेन्द ने जयपुर से एक रिपोर्ट जारी किए जिसने सितंबर माह में अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले यह तापमान सितंबर 1949 में 43.3 डिग्री सेल्सियस था। जबकि इस बार अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

जवाई बांध खुलने से किसानों को होगा फायदा

वहीं, अच्छी बारिश के कारण पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़ा जवाई बांध पूरा भर गया है। जिससे इस बांध के 2 गेट को 1-1 इंच खोलकर करीब 20 MCFT पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे सबसे बड़ा फायदा किसानों को होगा। इससे जिले के 6 गांवों के भूमि का जलस्तर बढ़ेगा। सूखे पड़े कुएं फिर से रिचार्ज हो जाएंगे।

क्या कहता है मौसम रिपोर्ट

हालांकि धौलपुर में पीछले 15 घंटे लगातार बारिश के कारण डाउन लाइन रेलवे ट्रैक के नीचे की जमीन धंस गई। जिसके चलते इंटरसिटी-पैसेंजर को रद्द कर दिया गया। वहीं, सात ट्रेनों के रुट चेंज कर दिए गए। बकौल मौसम रिपोर्ट कोटा, करौली, झालावाड़, धौलपुर, बूंदी, बारां और भरतपुर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा जयपुर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा समेत अन्य जिलों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article