शहर

Dehradun News: देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर भीषण हादसे में 4 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Dehradun News: देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा

Dehradun News: देहरादून-ऋषिकेश हाईवे (NH07) पर आज यानी बुधवार 19 अगस्त को भीषण सड़क हादसा हो गया। मणिमाई मंदिर के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को तुरंत देहरादून के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। Dehradun Rishikesh Highway Accident की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के मुताबिक, मारूति ईको कार में सवार सात लोग उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से रोहतक (हरियाणा) की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार मणिमाई मंदिर के पास पहुंची, इसी दौरान वह सड़क किनारे खड़े एक महिंद्रा मैक्स वाहन से जा टकराई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। राहत-बचाव दल की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में कार ड्राइवर सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई। हादसे में घायल तीन लोगों का देहरादून के एक निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई, जिसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े सुबूत जुटाए हैं।

एसपी देहात जया बलोनी ने बताया कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर सड़क किनारे खड़े वाहन से ईको कार की टक्कर को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वही मृतक और घायलों के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें