शहर

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा; रात ढाई बजे काम कर रहे मजदूरों को कार ने रौंदा, 2 की मौत

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर न्यू पालम विहार के पास देर रात बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार बीट कार ने ग्रिल लगा रहे श्रमिकों को कुचल दिया, जिससे 2 की मौत हो गई। ठेकेदार पर सुरक्षा इंतजाम न करने का आरोप लगा है।

Image

ग्रिल लगा रहे मजदूरों पर चढ़ी कार

Photo : ANI

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर न्यू पालम विहार स्थित श्री राम चौक के पास देर रात करीब 2:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल लगा रहे श्रमिकों को दिल्ली की ओर से आई एक तेज रफ्तार बीट कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रमिक और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए वाइब्रेंट अस्पताल में भर्ती कराया।

खबर अपडेट की जा रही है...

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article