गुरुग्राम

गुरुग्राम में खुला नया भव्य ज्वेलरी शोरूम, उद्घाटन में पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने जमकर तारीफ की

गुरुग्राम के जेएमडी एम्पायर स्क्वायर मॉल में एक नया ज्वेलरी शो रूम खुला है। इस शो रूम के उद्घाटन में पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन पहुंचे और उन्होंने रिब्बन काटकर इसका उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ब्रांड की जमकर सराहना भी की।

Image

गुरुग्राम में खुला स्टाइलिश ज्वेलरी का शोरूम

दिल्ली से सटे NCR के प्रमुख शहर गुरुग्राम के जेएमडी एम्पायर स्क्वायर मॉल में पीपी ज्वेलर्स बाय पवन गुप्ता का एक नया ज्वेलरी शो रूम खोला गया। इस शो रूम के भव्य उद्घाटन में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने ब्रांड की जमकर सराहना भी की।

इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'यह नया स्टोर परंपरा और बेहतरीन कारीगरी का प्रतीक है। गुरुग्राम में पीपी ज्वेलर्स बाय पवन गुप्ता का यह नया स्टोर लग्जरी ज्वेलरी की दुनिया में नया आयाम जोड़ेगा। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'

बता दें कि गुरुग्राम में खुला पीपी ज्वेलर्स बाय पवन गुप्ता का यह नया शो रूम खूबसूरती और भव्यता का अनोखा मेल है। यूरोपीय स्टाइल में बनी इसकी बिल्डिंग, अंदर की नक्काशी, सॉफ्ट लाइटिंग और असली गोल्ड प्लेटिंग इसे खास बनाती है। यहां आने वाले ग्राहकों को एक अनूठा और लग्जरी शॉपिंग अनुभव मिलेगा।

इस स्टोर में हर तरह की ज्वेलरी उपलब्ध है, जैसे :

  • गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी
  • पोल्की, कुंदन और बेशकीमती रत्नों से बनी डिजाइनर ज्वेलरी

यही नहीं, यहां पर ग्राहकों को पर्सनल शॉपिंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा, जहां वे एक अलग लाउंज में बैठकर अपनी मनपसंद ज्वेलरी का चुनाव कर पाएंगे। पीपी ज्वेलर्स बाय पवन गुप्ता के चेयरमैन पवन गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, 'गुरुग्राम में हमारा नया शो रूम हमारे ग्राहकों के करीब आने की एक और पहल है। हमें खुशी है कि हम अपनी बेहतरीन ज्वेलरी अब और लोगों तक पहुंचा रहे हैं।'

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article