स्पोर्ट्स

Asian Games Schdeule: विमेंस क्रिकेट टीम के पास सिल्वर मेडल पक्का करने का मौका, जानें रविवार को एशियन गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल

Asian Games Schdeule: एशियन गेम्स में रविवार का दिन भारत के लिए बेहद खास है। क्रिकेट में जहां टीम इंडिया के पास सिल्वर मेडल पक्का करने का मौका है तो वहीं हॉकी में उसे अपना पहला मुकाबला खेलना है।

Image

एशियन गेम्स शेड्यूल (साभार-X)

Asian Games Schdeule: शनिवार को एशियन गेम्स का आधिकारिक उद्घाटन रंगारंग कार्यक्रम के साथ कर दिया गया। भारतीय दल की अगुआई मनु भाकर और पवन सहरावत ने की। इस बार एशियन गेम्स में भारत ने 501 सदस्यीय दल उतारा है। 20 सितंबर यानी रविवार को एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों से जुड़े खेलों के भारतीय समयानुसार कार्यक्रम इस प्रकार है।

बैडमिंटन:

महिला टीम अंतिम 16: भारत बनाम कजाखस्तान - सुबह 11:30 बजे

क्रिकेट:

महिला सेमीफाइनल: भारत बनाम बांग्लादेश - सुबह 10:30 बजे

हॉकी:

महिला पूल बी: भारत बनाम उज्बेकिस्तान - सुबह 7:30 बजे

पुरुष पूल ए: भारत बनाम इंडोनेशिया - सुबह 11:30 बजे

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स:

महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल: सुचिका तरियाल बनाम अल्तानचिमेग बैगलमा (मंगोलिया) - सुबह 7:10 बजे

पुरुष ट्रेडिशनल 77 किग्रा क्वार्टरफाइनल: वरुण सान्याल बनाम प्रतिद्वंद्वी का नाम बाद में तय - दोपहर दो बजे

सेपकटेकरा:

पुरुष टीम रेगु, प्रारंभिक ग्रुप बी में भारतीय टीम हिस्सा लेगी।

निशानेबाजी: महिला 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल: इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद - सुबह 6:15 बजे (पदक मुकाबला)

महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल: इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद - सुबह 11 बजे, क्वालिफाई करने पर (पदक मुकाबला)

तैराकी:

पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल, हीट-5: आकाश मणि - सुबह 7:22 बजे

पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक, हीट-3: उत्कर्ष पाटिल और ऋषभ दास - सुबह 7:37 बजे

टेबल टेनिस:

महिला टीम ग्रुप एफ: भारत बनाम इंडोनेशिया - सुबह 6:30 बजे

पुरुष टीम ग्रुप एफ: भारत बनाम इंडोनेशिया - सुबह नौ बजे

महिला टीम ग्रुप एफ: भारत बनाम सिंगापुर - दोपहर 12:30 बजे

पुरुष टीम ग्रुप एफ: भारत बनाम ईरान - दोपहर तीन बजे

टेकबॉल:

महिला एकल कांस्य पदक मुकाबला: क्विम्सी डिसूजा बनाम युइना सकामोटो (जापान) - सुबह 6:30 बजे (पदक मुकाबला)

मिश्रित युगल कांस्य पदक मुकाबला: क्विम्सी डिसूजा/मोहम्मद अनस बेग बनाम होआंग मिन्ह तान गुयेन/जिया न्गिह त्रिन्ह (वियतनाम) - सुबह 7 बजे (पदक मुकाबला)

वुशु:

पुरुष चांगक्वान फाइनल: सूरज सिंह मयांगलंबम - सुबह 5:30 बजे (पदक मुकाबला)

महिला 52 किग्रा सांडा अंतिम 16 मुकाबला: अपर्णा बनाम सोगंद सिंकाएचेतन (ईरान) - दोपहर 3:10 बजे

पुरुष 75 किग्रा सांडा अंतिम 16 मुकाबला: विक्रांत बलियान बनाम सोहेल मौसवी (ईरान) - शाम 4:50 बजे

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article