Valentine Week 2023: गुरुग्राम को साइबर सिटी के तौर पर पहचाना जाता है। यहां के रेस्टोरेंट, पब, बार और मॉल कपल्स के घूमने, शॉपिंग और लेट नाइट पार्टी के लिए पूरे दिल्ली-एनसीआर में मशहूर हैं। वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही इन जगहों पर कपल्स और युवाओं की भीड़ जुड़ने लगी है। प्रेमी जोड़े इन जगहों पर पहुंच कर प्यार के इस सप्ताह का जश्न मना रहे हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ मिलकर अपने इस वैलेंटाइन को खास बनाना चाहते हैं तो गुरुग्राम के स्ट्रीट फूड्स का जायका ले सकते हैं। गुरुग्राम में कई ऐसे फेमस स्ट्रीट फूड्स हैं, जिनकी पहचान अब शहर की पहचान बन चुका है। इनका जायका लेने के बाद आप इन्हें भूल नहीं पाएंगे।
गुरुग्राम
Valentine Week 2023: गुरुग्राम के इन मार्केट में स्वाद का खजाना, साथी संग वैलेंटाइन को बनाएं जायकेदार
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 10, 2023, 02:58 PM IST
Valentine Week 2023: गुरुग्राम में अगर आप रेस्टोरेंट, पब, बार और मॉल से हटकर कुछ नया तलाश रहे हैं तो इस वैलेंटाइन पर अपने पार्टनर के साथ यहां के स्ट्रीट फूड्स का जायका ले सकते हैं। गुरुग्राम में कई ऐसे फेमस स्ट्रीट फूड्स हैं, जिनकी पहचान अब शहर की पहचान बन चुका है। इनका स्वाद बरबस ही आपको अपनी तरह खींचेगा।
गुरुग्राम के स्ट्रीट फूड्स का स्वाद लाजवाब
KEY HIGHLIGHTS
- गुरुग्राम की नाइट लाइफ। युवाओं को खूब पसंद
- यहां के स्ट्रीट फूड्स का स्वाद है बेहद जायकेदार
- राम लड्डू और आलू चाट का जायका दिल जीत लेगा
