Gurugram-Delhi Road Project : दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र (Delhi-NCR) में तेजी के साथ सड़कों और ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही संकरी सड़कों का चौड़ीकरण कर यातायात को सुगम बनाने का प्रयास है। इस कड़ी में हरियाणा और राजधानी दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में दोनों राज्यों की सरकारों ने मिलकर बड़ा कदम उठाया है। जी, हां ग्रुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर गांव ग्वाल पहाड़ी से दिल्ली के अंधेरिया मोड़ तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसकी लेन बढ़ाने से सड़क की कुल लंबाई 30 मीटर तक पहुंच जाएगी। मौजूदा वक्त में यह सड़क महज दो लेन की है, जिसे दोनों तरफ तीन-तीन लेन बनाने की योजना है। इसके निर्माण से सड़क पर अक्सर लगने वाले जाम से छुटकारा और लोगों को कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।
50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर
सड़क निर्माण से दोनों राज्यों के नजदीकी शहरों का आवागमन आसान होगा। योजना से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि इस सड़क बनने से वाहन चालकों को यातायात के भारी जाम से छुटकारा मिलेगा। फिलहाल, इस सड़क की चौड़ाई कहीं पर सात मीटर तो कहीं 10 मीटर है। यही कारण है कि अक्सर यहां वाहनों की लंबी-लंबी कतारे देखने को मिलती हैं। लोगों का अधिक समय सड़क पर जाम में ही बीत जाता है। लिहाजा, इस मुख्य मार्ग को चौड़ा करने की पहल की गई है। इस योजना को अमल में लाने के लिए यूनिफाइड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोरेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग सेंटर (यूटीटीआपीईसी) ने अर्बन डेवलपमेंट फंड (Urban Development Fund) के तहत 50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इस धनराशि को निर्माणकर्ता संस्था दिल्ली पीडब्ल्यूडी (Delhi PWD) को स्थानांतरित कर दिया गया है।

सड़क मार्ग
एनएचएआई भी प्रोजक्ट का हिस्सेदार!
फिलहाल, योजना के क्रियान्वन और प्रोजेक्ट को गति देने के लिए जमीन का अधिग्रहण शुरू कर दिया गया है। ग्वाल पहाड़ी (हरियाणा) से लेकर अंधेरिया मोड़ (दिल्ली क्षेत्र) तक करीब 8.8 किलो लंबी सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की योजना है। जानकारी के मुताबिक, पिछले माह की 24 तारीख दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई थी। बैठक में दिल्ली के शहरी विकास विभाग (Urban Development Department), राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड, यूटीटीआपीईस, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन के राजस्व, पीडब्ल्यी और परिवहन विभाग के अलावा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (Gurugram Metropolitan Development Authority), नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएचएआई) के करीब 29 अधिकारी शामिल हुए थे।
अधिकारियों के मुताबिक, बैठक के बाद सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की योजना को मंजूरी मिल चुकी है। प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए राजधानी क्षेत्र शासन ने इस सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण करने की प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी प्रदान कर दी है। फिलहाल, वित्त विभाग की मंजूरी का इंतजार है। अगर, जल्द मंजूरी प्रदान की जाती है तो जमीन अधिग्रहण की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। बता दें कि गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी में मौजूद समय में दो-दो लेन की सड़क है। अब इसे चौड़ा किया जाएगा।

सड़क मार्ग
दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi-Jaipur Highway पर ट्रैफिक का दबाव होगा कम
अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा समय में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव है। इस मार्ग पर रोजाना करीब एक से सवा लाख वाहन होकर दिल्ली में प्रवेश करते हैं। करीब इतने ही वाहन गुरुग्राम क्षेत्र में आते हैं। उधर, वाहन चालक एमजी रोड, गोल्फ कोर्स रोड (Golf Course Road), गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड (Golf Course Extension Road), गुरुग्राम-सोहना रोड (Sohna Road) के वाहन चालक दिल्ली जाने के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे का इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण दिल्ली बॉर्डर (Delhi Border) पर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी जाती है। लिहाजा, इस दबाव को कम करने के उद्देश्य से ग्वाल पहाड़ी गांव से अंधेरिया मोड़ तक सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की योजना बनाई है। माना जा रहा है कि इस सड़क के निर्माण के बाद खुलने से इस क्षेत्र का बड़ा यातायात का हिस्सा इसके माध्यम से राजधानी दिल्ली तक पहुंचेगा। इससे आसपास के सड़क मार्गों के साथ दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव अमूमन काफी कम हो जाएगा।
फिलहाल दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway), एमजी रोड (MG Road) के माध्यम से गुरुग्राम और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी है। ग्वाल पहाड़ी से मंडी होते हुए अंधेरिया मोड़ तक नई कनेक्टिविटी के बेहतर होने से वाहन चालकों बड़ी सहूलियत और राहत मिलेगी। साथ ही गुरुग्राम से दिल्ली पहुंचने में समय की बचत होगी। अब देखना इस प्रोजेक्ट पर कब तक कार्य शुरू होगा और इसके बनने में कितना समय लगेगा।
