शहर

गुना सीट, मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Guna MP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा पहले और दूसरे चरण के चुनाव के बाद तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी की जा रही है। तीसरे चरण का चुनाव 7 मई 2023 को होना है। मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर तीसरे चरण के चुनाव होने है, जिसमें गुना लोकसभा सीट भी शामिल है। आइए आपको गुना सीट के प्रमुख उम्मीदवारों, मतदान की डेट और मतगणना की डेट के बारे में बताएं।

Image

गुना सीट, मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Guna MP Loksabha Election 2024: देश भर में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारी चल रही है। पहले चरण और दूसरे चरण पर मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद से तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी की जा रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा चुनाव 2024 के शेड्यूल के अनुसार, तीसरे चरण के चुनाव 7 मई को 12 राज्यों की कुल 94 लोकसभा सीटों पर होने हैं। इसमें मध्य प्रदेश की 8 सीटें भी शामिल है। एमपी की 8 सीटों में गुना लोकसभा सीट पर भी मतदान किया जाएगा। बता दें कि 1980 से 2014 तक गुना सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत होती आई है। लेकिन 2019 में कांग्रेस को पछाड़ते हुए बीजेपी ने जीत हासिल की थी। मालवा-चंबल का प्रवेश द्वार कहलाने वाला गुना चर्चित सीटों में से एक है। आइए आपको गुना लोकसभा सीट पर मतदान की तिथि, मतगणना और प्रमुख उम्मीदवारों सहित आवश्यक जानकारी दें...

गुना लोकसभा क्षेत्र जाति समीकरण

गुना लोकसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या 18 लाख से अधिक है। गुना लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें शिवपुरी, बमोरी, चंदेरी, पिछोर, गुना, मुंगावली, कोलारस और अशोकनगर है। इन क्षेत्रों में सबसे अधिक संख्या अनुसूचित जनजाति की है। जाटव मतदाताओं की संख्या 3 लाख है। यादव मतदाताओं की 2.5 लाख है। लोधी और गुर्जर मतदाताओं की संख्या 1.5-1.5 लाख के करीब है। इसके अलावा अनुसूचित जाति 1 लाख, कुशवाह 60 हजार, रघुवंशी 32 हजार, ब्राह्मण 80 हजार, मुस्लिम 20 हजार वैश्य जैन 20 हजार है।

गुना लोकसभा सीट मतदान की तारीख (Guna MP Lok Sabha Election 2024 Polling Date)

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान 7 चरणों में किया जाएगा। 1 और 2 चरण के बाद तीसरे चरण के चुनाव होने हैं। तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की गुना सीट के लिए भी चुनाव होगा। लोकसभा चुनाव 2024 शेड्यूल के अनुसार, 7 मई 2024 को तीसरे चरण का मतदान आयोजित किए जाएंगे। 7 मई को गुना सीट पर चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी।

गुना लोकसभा क्षेत्र मतगणना कब होगी (Guna MP Lok Sabha Election 2024 Result Date)

निर्वाचन आयोग द्वारा देश भर में लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में पूरा किए जाएगा। पहले चरण के चुनाव 19 अप्रैल को थे और तीसरे चरण के चुनाव 7 मई को होने हैं। अंतिम यानी सातवे चरण के चुनाव 1 जून को आयोजित किए जाएंगे। सातों चरणों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 जून को सभी 543 सीटों पर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

गुना लोकसभा सीट के प्रमुख उम्मीदवार 2024 (Guna MP Lok Sabha Election 2024 Key Candidates)

भारतीय जनता पार्टी- भाजपा (BJP) - ज्योतिरादित्य सिंधिया

कांग्रेस (Congress) - राव यादवेंद्र सिंह यादव

गुना लोकसभा सीट पर शुरुआत से ही सिंधिया परिवार का कब्जा रहा है। गुना सीट को सिंधिया परिवार के गढ़ के रूप में भी जाना जाता है। करीब 14 बार सिंधिया परिवार ने गुना सीट पर जीत हासिल की है 1957 और 1962 में कांग्रेस ने सीट पर जीत हासिल की थी। 1980 के बाद से 2014 तक गुना सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी के केपी यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराकर जीत हासिल की थी। इसके बाद कांग्रेस छोड़ ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हुए और लोकसभा 2024 में कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह यादव के खिलाफ गुना सीट से मैदान में उतरे हैं।

गुना लोकसभा सीट 2019 के परिणाम

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी के कृष्ण पाल सिंह डॉ के पी यादव ने कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीएसपी के धाकड़ लोकेंद्र सिंह राजपूत को हराया था। उस चुनाव में केपी यादव ने 6,14,049 वोट हासिल किए थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया को 4,88,500 वोट मिले थे और धाकड़ लोकेंद्र सिंह राजपूत को 37,530 वोट मिले थे।

गुना लोकसभा सीट 2014 के परिणाम

लोकसभा चुनाव 2014 में गुना सीट पर कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जीत हासिल की थी। उनके साथ मैदान में बीजेपी के जयभान सिंह पवैया और बीएसपी के लाखन सिंह बघेल चुनावी मैदान में थे। बीजेपी और बीएसपी को हराते हुए कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 5,17,036 वोट प्राप्त करते हुए जीत हासिल की थी। 2019 के चुनाव में 3,96,244 वोट बीजेपी जयभान सिंह पवैया को मिले थे और बीएसपी के लाखन सिंह बघेल 27,418 वोट मिले थे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान