Bhopal MP Lok Sabha Election 2024: देश भर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव 2024 का आयोजन किया जा रहा है। पहले और दूसरे चरण के पूरा होने के बाद अब तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 12 राज्यों में तीसरे चरण के चुनाव (Lok Sabha 2024 3rd Phase Polling Date) 7 मई 2024 को आयोजित किए जाएंगे। इन राज्यों में मध्य प्रदेश भी शामिल है। मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर चुनाव होगा, जिसमें भोपाल लोकसभा सीट (Bhopal Constituency) भी शामिल है। एमपी की राजधानी भोपाल हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट है। ये पिछले कई सालों से बीजेपी का गढ़ बना हुआ है। 1996 के बाद से भोपाल सीट पर लगातार बीजेपी (BJP) का कब्जा बना हुआ है। आइए अब आपको भोपाल लोकसभा सीट पर मतदान की कब होगा और सीट के प्रमुख उम्मीदवारों सहित आवश्यक जानकारी दें...
भोपाल लोकसभा क्षेत्र जाति समीकरण
भोपाल लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा सीटें हैं। इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 24 लाख है, जिसमें 5 लाख मुस्लिम मतदाता हैं। 3.5 लाख ब्राह्मण मतदाता है। 2.5 लाख कायस्थ मतदाता हैं। ओबीसी, एसटी, एसटी और सिंधी मिलिकार 8 लाख से अधिक मतदाता हैं। वहीं क्षेत्रीय मतदाताओं की संख्या 1.5 लाख है।
भोपाल लोकसभा क्षेत्र मतदान की तारीख (Bhopal MP Lok Sabha Election 2024 Polling Date)
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा चुनाव 2024 के शेड्यूल के अनुसार, तीसरे चरण के चुनाव 7 मई को आयोजित किए जाएंगे। मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर तीसरे चरण में मतदान किया जाएगा, जिसमें भोपाल भी शामिल है। 7 मई को भोपाल सीट के लिए चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी।
भोपाल लोकसभा क्षेत्र मतगणना कब होगी (Bhopal MP Lok Sabha Election 2024 Result)
लोकसभा चुनाव 2024 का आयोजन देश भर में सात चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को हुआ था। तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगा और शेड्यूल के अनुसार सातवें यानी अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को आयोजित किया जाएगा। सभी चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 4 जून को एक साथ सभी 543 सीटों पर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
भोपाल लोकसभा क्षेत्र प्रमुख उम्मीदवार 2024 (Bhopal MP Lok Sabha Election 2024 Key Candidate)
भारतीय जनता पार्टी- भाजपा (BJP)- आलोक शर्मा
कांग्रेस (Congress)- अरुण श्रीवास्तव
मध्य प्रदेश का भोपाल हाई प्रोफाइल सीट है। इस सीट पर शुरुआती सालों में कांग्रेस का कब्जा रहा था। लेकिन 1996 वें भोपाल सीट बीजेपी का गढ़ बनी हुई है। 1996 से लगातार भोपाल लोकसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवारों की जीत होती आई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भारी संख्या में वोट पाकर जीत हासिल की थी। इस बार बीजेपी ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर की बजाए आलोक शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है।
भोपाल लोकसभा 2019 के परिणाम
लोकसभा 2019 में भोपाल सीट पर बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जीत हासिल की थी। बीजेपी के साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 8,66,482 वोट हासिल किए थे। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को 5,01,660 वोट और बीएसपी के माधोसिंह अहिरवार को 11,277 वोट मिले थे।
भोपाल लोकसभा 2014 के परिणाम
लोकसभा चुनाव 2014 में भोपाल सीट से बीजेपी के आलोक संजार और कांग्रेस के पीसी शर्मा चुनावी रण में उतरे थे। इस दौरान भारी संख्या में वोट प्राप्त करके बीजेपी के आलोक सांजर ने जीत हासिल की थी। लोकसभा 2014 में बीजेपी ने 7,14,081 वोट प्राप्त किए थे और कांग्रेस को 3,43,471 वोट मिले थे।
