Greater Noida News: घरों में लगने वाले पीएनजी (पाइप्ड नैचुरल गैस) के मीटर अब ग्रेटर नोएडा में बना करेंगे। यह पीएनजी मीटर डीएमआईसी आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा में तैयार किए जाएंगे। हरियाणा की एक निजी कंपनी ने आईआईटीजीएनएल में प्लॉट खरीद लिया है। कंपनी ने प्राधिकरण से तीन साल के अंदर निर्माण पूरा कर उत्पादन शुरू करने की बात कही है।
बता दें कि, इसके साथ ही मोबाइल पैकेजिंग बॉक्स बनाने वाली एक कंपनी ने भी आईआईटीजीएनएल में प्लॉट खरीद लिया है। इन दोनों कंपनियों से 163 करोड़ रुपये का निवेश होगा। 1530 युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑफिस में डीएमआईसी आईआईटीजीएनएल की 45वीं बोर्ड बैठक की गई।
