नोएडा के बाद अब फरीदाबाद में भी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। यहां के सेक्टर 37 में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहा है, कई कंपनियों के मजदूर इसमें शामिल हैं।
Apr 13, 7:55 AMग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में दो स्कूल बसों की टक्कर में जीजस मैरी स्कूल के एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Apr 13, 3:50 AMइलाहाबाद हाई कोर्ट ने GNIDA को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हायनिश टावर-12 के 29 फ्लैट मालिकों की रजिस्ट्री 90 दिनों में पूरी करने का आदेश दिया है, जिससे वर्षों से परेशान निवासियों को बड़ी राहत मिली है।
Apr 09, 12:44 PMईरान युद्ध पर फिलहाल ब्रेक लग गया है, इस बीच ईंधन संकट से निपटने के लिए IGL नोएडा में गीले कचरे से CBG/PNG बनाएगी। इससे गैस सप्लाई बढ़ेगी और शहर कचरा मुक्त भी होगा।
Apr 08, 9:54 AMग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो प्रोजेक्ट एक बार फिर से अटक गया है, यहां के लोगों को फिर से निराशा हाथ लगी है। केंद्र सरकार ने डीपीआर लौटाते हुए योजना को नए सिरे से बनाने के निर्देश दिए हैं। अब इस रूट पर 5 स्टेशन बनाए जाने की बात कही जा रही है। इससे हजारों निवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
Apr 02, 8:36 AMप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 28 मार्च को ग्रेटर नोएडा के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस एयरपोर्ट के उद्घाटन से नोएडा, ग्रेटर नोएडा के साथ ही गाजियाबाद को भी जबरदस्त फायदा होने जा रहा है। चलिए जानते हैं जेवर एयरपोर्ट कैसे गाजियाबाद की इंडस्ट्री को बूस्ट देगा।
Mar 30, 6:32 AMकेंद्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने घोषणा की है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगले 45 से 60 दिनों में वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हो सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर के लिए बड़ी सुविधा बनने जा रहा है। साथ ही, सारस-प्रेरित नए प्रतीक चिह्न के जरिए इसे सांस्कृतिक पहचान और आधुनिक विकास के प्रतीक के रूप में पेश किया गया है।
Mar 28, 4:30 PMJewar Airport: पीएम मोदी ने जेवर में 11,200 करोड़ की लागत वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Phase-1) का उद्घाटन कर दिया है। 1.2 करोड़ यात्री क्षमता और नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन वाले इस एयरपोर्ट की 10 बड़ी खासियतें और पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें यहाँ विस्तार से पढ़ें।
Mar 28, 6:59 AMNoida International Airport Inauguration Updates: दिल्ली NCR के लिए आज का दिन खास है। काफी समय से चर्चा में रहे और अपने शुरू होने का इंतजार कर रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) के पहले चरण का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। 11,200 करोड़ के निवेश से बना यह हवाई अड्डा न केवल NCR के लिए दूसरा अंतरराष्ट्रीय गेटवे साबित होगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास की नई उड़ान भी बनेगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के उद्घाटन की पल-पल की जानकारी यहां देखें।
Mar 28, 3:26 AMजेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। 28 मार्च को सुबह 7 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों पर पाबंदी रहेगी। यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के वैकल्पिक रूट्स और पार्किंग की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
Mar 28, 1:57 AMनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह और जनसभा को लेकर गौतमबुद्धनगर में अभूतपूर्व सुरक्षा तैयारियां की गई हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी को देखते हुए पूरे कार्यक्रम क्षेत्र में मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू करते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों और एजेंसियों की तैनाती की गई है।
Mar 27, 5:18 PM28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इन्हीं तैयारियों की समीक्षा करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और जनसभा से जुड़ी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया।
Mar 22, 12:05 PMग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में तीन साल के बच्चे की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद दर्दनाक मौत हो गई। हादसे ने सोसाइटी में सनसनी मचा दी। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।
Mar 21, 7:07 AMग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां लापरवाही ने एक हंसते-खेलते मासूम की जान ले ली। नर्सरी में पढ़ने वाला 5 साल का बच्चा अपने घर के पास खेलते समय पानी से भरे एक गहरे प्लॉट में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
Mar 20, 4:42 AMगौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण पूरा हो चुका है। अब आगामी 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन हो सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इसके लिए पीएम मोदी को आमंत्रण भेजा गया है।
Mar 18, 10:40 AMरमजान के अंतिम चरण में ईद-उल-फितर 2026 के चांद को लेकर सभी में उत्सुकता बढ़ गई है। सऊदी अरब में 18 मार्च को चांद दिखने की संभावना है, जबकि दिल्ली-NCR में 19 मार्च को चांद नजर आ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी। अन्यथा 20 को चांद नजर आएगा और 21 मार्च को ईद मनेगी। जानें दिल्ली-एनसीआर में कब दिखेगा चांद।
Mar 17, 2:24 PMगौतमबुद्ध नगर जिले में स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांच के दौरान 140 गाड़ियों को नोटिस थमाया गया है। इनमें से कई के फिटनेस सर्टिफिकेट और परमिट समाप्त हो चुके हैं। प्रशासन ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सिर्फ वैध दस्तावेज वाली गाड़ियों का ही इस्तेमाल ही बच्चों को स्कूल लाने या छोड़ने के लिए करें।
Mar 17, 6:50 AMग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने 3630 करोड़ रुपये के संशोधित बजट को मंजूरी दी है।
Mar 12, 12:41 PMदिल्ली-NCR में जल्द ही एक और एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है। छह लेन के इस एक्सप्रेसवे को लेकर कल यानी मंगलवार 10 मार्च को सलाहकार एजेंसी ने जगह का मुआयना किया। अब दो महीने में DPR तैयार होने की उम्मीद है। इससे दिल्ली-एनसीआर के अहम इलाके में ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
Mar 11, 11:34 AMउत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को ‘एयरोड्रम’ लाइसेंस मिल गया है और इसका उद्घाटन जल्द होने की संभावना है। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने राज्यसभा में बताया कि लाइसेंस मिलने के बाद उड़ान सेवाएं शुरू होने में आमतौर पर 45 दिन से दो महीने का समय लगता है। सरकार का कहना है कि तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं और जल्द ही यहां से नियमित उड़ानें शुरू की जाएंगी।
Mar 09, 5:29 PMउत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आधुनिक सुविधाओं से लैस केडीएसजी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन कर आम जनता को बड़ी राहत दी गई है। इससे क्षेत्र के नागरिकों को आधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
Mar 05, 7:18 PMLunar Eclipse: आज यानी मंगलवार 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में कई लोगों को लगता है कि चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर में शुरू होगा, इसलिए भारत में नहीं दिखेगा। इस भ्रम को दूर करें और दिल्ली-एनसीआर में इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने की तैयारी करें।
Mar 03, 9:10 AMनोएडा के जाम से अब थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नोएडा अथॉरिटी एक्सप्रेसवे के पैरेलल 45 मीटर चौड़ी रोड की रुकावटों को दूर कर इसे चालू करने जा रही है। यह सड़क जाम के समय बैकअप रूट का काम करेगी और एक्सप्रेसवे पर लोड कम करेगी।
Feb 26, 4:00 AMग्रेटर नोएडा वेस्ट की Supertech Eco Village 2 सोसाइटी में दो दिन से जल संकट गहराया हुआ है। अथॉरिटी की मोटर खराब होने से पानी की सप्लाई बाधित हुई, जिससे हजारों निवासियों को बोतलबंद पानी और टैंकरों का सहारा लेना पड़ा। मरम्मत के बाद भी कई घरों तक अब भी पानी नहीं पहुंच पाया है।
Feb 25, 10:51 AM