शहर

Traffic Advisory: आज PM मोदी का जेवर दौरा, बदल गया शहर का ट्रैफिक; जानें क्या हैं पाबंदियां और कैसे पहुंच सकते हैं एयरपोर्ट

जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। 28 मार्च को सुबह 7 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों पर पाबंदी रहेगी। यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के वैकल्पिक रूट्स और पार्किंग की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

Image

आज बदला रहेगा नोएडा शहर का ट्रैफिक

Photo : Times Now Digital

Noida Traffic Update: शनिवार को होने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कई VVIP हस्तियों और भारी भीड़ के आने की संभावना है। इसे देखते हुए गौतमबुद्धनगर की यातायात पुलिस ने 28 मार्च 2026 को सुबह 07:00 बजे से रात 11:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

भारी और मध्यम वाहनों पर सख्त पाबंदी

आज नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेस-वे और जेवर एयरपोर्ट के आसपास के रास्तों पर भारी मालवाहक वाहनों (HGV), मध्यम मालवाहक वाहनों (MGV) और हल्के मालवाहक वाहनों (LGV) का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, एम्बुलेंस, फायर सर्विस और अन्य आपातकालीन वाहनों को बिना किसी रोक-टोक के पास कराया जाएगा।

विभिन्न जिलों से आने वाले वाहनों के लिए रूट और पार्किंग

ट्रैफिक पुलिस ने मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़ और मथुरा जैसे पड़ोसी जिलों से आने वाले समर्थकों और जनता के लिए अलग-अलग पार्किंग जोन तय किए हैं:

  • मेरठ और गाजियाबाद: ये वाहन ईस्ट्रन पेरिफेरल से होकर सिरसा टोल, डाढा गोलचक्कर और दयानतपुर होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इनके लिए पार्किंग P-07 और P-06 निर्धारित है।
  • मथुरा और अलीगढ़: यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते आने वाले वाहन जेवर टोल पार करने के बाद सबौता अंडरपास से होकर एयरपोर्ट परिसर की पार्किंग P-05, P-09 और P-11 में खड़े होंगे।
  • हापुड़ और बुलंदशहर: ये वाहन खुर्जा मार्ग से होकर ग्राम थोरा के पास से मुड़ेंगे और P-14 व P-13 पार्किंग का उपयोग करेंगे।

भारी वाहनों का डायवर्जन प्लान

कमर्शियल और मालवाहक वाहनों को मुख्य मार्गों से हटाकर वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जा रहा है:

  • जेवर-टप्पल मार्गपर आने वाले वाहनों को वापस टप्पल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • सिकंदराबाद और खुर्जा की ओर से आने वाले कमर्शियल वाहनों को भी कस्बा खुर्जा की ओर ही वापस मोड़ा जाएगा।
  • आगरा की ओर से आने वाले यातायात को जेवर टोल से पहले ही यू-टर्न देकर आगरा की ओर वापस या अलीगढ़-टप्पल की ओर भेजा जाएगा।

स्थानीय निवासियों के लिए सलाह

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासी जो आगरा की ओर जाना चाहते हैं, उन्हें परी चौक से सिरसा गोलचक्कर होकर ईस्ट्रन पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उपयोग करने की सलाह दी गई है। जेवर कस्बे के आसपास रहने वाले लोग किशोरपुर गेट से प्रवेश कर पार्किंग P-12 का इस्तेमाल कर सकेंगे। किसी भी तरह की दिक्कत या जानकारी के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए नंबर- 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article