शहर

28 मार्च को होगा जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन? PM मोदी को भेजा गया आमंत्रण

गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण पूरा हो चुका है। अब आगामी 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन हो सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इसके लिए पीएम मोदी को आमंत्रण भेजा गया है।

Image

28 मार्च को हो सकता है जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की घड़ी नजदीक आ गई है। इस एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार लोगों को बड़े लंबे समय से है। कई बार एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर खबरें सामने आईं, लेकिन अब स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तारीख बता दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने आगामी 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को तेजी से उभरते इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में पेश करते हुए जेवर में बन रहे देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के जल्द उद्घाटन के संबंध में यह जानकारी दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा और इससे राज्य सरकार को करीब एक लाख करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है।

सीएम योगी ने 9 वर्षों के काम गिनाए

मुख्यमंत्री ने बताया कि फिलहाल यूपी में 16 एयरपोर्ट संचालित हो रहे हैं, जिनमें चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे शामिल हैं, जबकि जेवर पांचवां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा। सीएम योगी ने इस दौरान अपनी सरकार के पिछले 9 वर्षों के कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में यूपी ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

यूपी के सात शहरों में मेट्रो सेवाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क उत्तर प्रदेश में है और सात शहरों - लखनऊ, कानपुर, आगरा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ - में मेट्रो सेवा संचालित हो रही हैं। इसके अलावा दिल्ली से मेरठ के बीच देश की पहली रैपिड रेल (नमो भारत) सेवा शुरू हो चुकी है, जबकि वाराणसी में रोपवे भी निर्माणाधीन है।

गंगा एक्सप्रेसवे का काम भी लगभग पूरा

मुख्यमंत्री ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य इसी महीने पूरा होने जा रहा है, जिसके बाद देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क में यूपी की हिस्सेदारी 60 फीसद तक पहुंच जाएगी। राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए फोरलेन और टू-लेन सड़कों का व्यापक विस्तार किया गया है, जिससे हर जिला और तहसील मुख्यालय जुड़ चुका है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें