शहर

जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, इस ग्रीनफील्ड स्पर के लिए 36 हजार करोड़ अप्रूव

ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने 3630 करोड़ रुपये के संशोधित बजट को मंजूरी दी है।

Image

जेवर एयरपोर्ट को मिलेगी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी (AI Image)

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश ही नहीं एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनने जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस भी मिल गया है और अब जल्द ही यहां से उड़ान सेवा शुरू होगी। अभी इसका पहला चरण ही शुरू होने वाला है, जब यह एयरपोर्ट पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा तो यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।

इस एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं शुरू होने पर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवाई यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत इसकी कनेक्टिविटी होगी। क्योंकि इसे आसपास के लगभग सभी बड़े हाईवे और एक्सप्रेसवे से कनेक्ट किया जा रहा है। केंद्रीय कैबिनेट ने जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए 3630 करोड़ से ज्यादा का रिवाइज्ड बजट अप्रूव कर दिया है।

देश का सबसे लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे दिल्ली और मुंबई के साथ ही गुरुग्राम, जयपुर, अलवर, बडौदा जैसे शहरों को भी आपस में जोड़ रहा है। इस महत्वकांक्षी एक्सप्रेसवे को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने की भी जरूरत महसूस हुई, जिसे केंद्र पहले ही मंजूर कर चुका है। अब तो केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना स्पर को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए रिवाइज्ड बजट भी अप्रूव कर दिया है। यह रिवाइज्ड बजट कुल 3630.77 करोड़ रुपये का है।

जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना स्पर से जोड़ने के लिए 31.42 किमी लंबा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत 11 किमी का एलिवेटेड सेक्शन होगा। इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बन जाने से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम की जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। लगभग 31 किमी लंबे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बन जाने से क्षेत्र में तेज और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित होगी। इससे दिल्ली-एनसीआर में माल ढुलाई भी आसान होगी।

जेवर एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं शुरू होने से न सिर्फ जेवर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को लाभ मिलेगा, बल्कि बुलंदशहर, अलीगढ़, फरीदाबाद और मथुरा-वृंदावन को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा जेवर में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी भी बन रही है, जहां पर फिल्मों की शूटिंग के लिए वाले लोगों को सीधे कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article