Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पूरे भारत देश किया गया है। राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखने के लिए कई राज्यों में आधे दिन का अवकाश भी दिया गया था। रामलला के दर्शन कर पूरा भारत राममय हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखने कई वीवीआईपी अयोध्या पहुंचे है। वहीं कई नेताओं ने अपने शहर में लाइव प्रसारण का आयोजन कर लोगों के साथ मिलकर इसे देखा है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा देखने अयोध्या पहुंचे लोग हो या फिर घर बैठे लाइव प्रसारण देखने वाले भक्त हो, राम जी के आगमन पर अधिकतर लोग भावुक नजर आए हैं। लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर को इस प्रकार देख भक्त अपने आंसू रोक नहीं पाए है।
प्राण प्रतिष्ठा लाइव देख रवि किशन रोक नहीं पाएं आंसू
गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन पत्नी के साथ आज लाइव राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने झारखंडी मंदिर पहुंचे। राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण देख रवि किशन शुक्ला के आंसू धारा प्रवाह बह रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी की आंखों में आंसू भर आए थे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान वह लगातार मंत्र उच्चारण कर रहे थे। रवि किशन और उनकी पत्नी को देख वहां का पूरा माहौल भावुक हो गया था। इस दौरान सांसद रवि किशन बात कर ते हुए काफी भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि साढे 500 साल के बाद आज प्रभु श्री राम अपने मंदिर में लौटे हैं। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि वह इस क्षण को जीना चाहते और इसके यादगार बनाना चाहते हैं। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी, प्रदेश के सीएम योगी सहित पूरे भारत के लोगों को धन्यवाद देते हैं।
भावुक हुईं अनुराधा पौडवाल
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हिस्सा बनने अयोध्या पहुंची अनुराधा पोडवाल भी काफी भावुक नजर आई। जब उनसे बात की गई तो इस दिव्य अवसर की भावनाओं को व्यक्त करने का प्रयास करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास शब्द नहीं है।
इसके साथ उन्होंने कहा कि 'जब भगवान ने ठान ली है तो उसे कोई नहीं रोक सकता है आने में' आगे उन्होंने सभी भक्तों, भारतवासियों और सनातनियों को शुभकामनाएं देते हुए जय श्रीराम की जयकार लगाई।
