गाजियाबाद

Muzaffarnagar Encounter: कुख्यात बदमाश शाहरुख पठान मुठभेड़ में ढेर, जीवा गैंग का था शार्प शूटर

मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की यूनिट ने एक कुख्यात शार्पशूटर शाहरुख पठान को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर था। पठान ने पुलिस पर 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में STF ने उसे को मार गिराया।

Image

शाहरुख पठान की फाइल फोटो (चित्र साभार: ANI)

Photo : ANI

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक मुठभेड़ में गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के शूटर शाहरुख पठान को मार गिराया। यह मुठभेड़ मेरठ में हुई, जहां शाहरुख ने STF टीम पर 10 से अधिक राउंड फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया।

लंबे समय से थी पुलिस को तलाश

शाहरुख पठान पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह मुख्तार अंसारी और संजीव जीवा गैंग का सक्रिय सदस्य था और कई हाई-प्रोफाइल वारदातों में शामिल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस और STF लंबे समय से जुटी हुई थी।

STF ने दिखाई तत्परता

सूचना मिलने पर मेरठ एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। शाहरुख ने बचने के लिए पुलिस पर 10 से अधिक राउंड की अंधाधुंध फायरिंग की, लेकिन STF ने उसे जवाबी फायरिंग में मार गिराया। पूरी कार्रवाई बेहद सतर्कता और रणनीति के साथ अंजाम दी गई। एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद मौके से तीन पिस्तौल, 60 से अधिक कारतूस और एक कार बरामद की है। इसके अलावा, शाहरुख के पास से एक 9 एमएम की देसी पिस्तौल भी मिली है, जिसे वह वारदातों में इस्तेमाल करता था। बरामद हथियारों से उसके खतरनाक इरादों और तैयारी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article