गाजियाबाद

कौन हैं आजम खान के बेटे की करीबी एकता कौशिक? IT की रेड में मिलीं हैं लग्जरी कारें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2023, 02:07 PM IST

Ekta Kaushik News : इनकम टैक्स विभाग की टीम ने एकता कौशिक के मकान को अंदर से बंद कर लिया है और किसी को अंदर या बाहर आने जाने की इजाजत नहीं दी। बता दें कि जौहर ट्रस्ट से जुड़े लोग आयकर विभाग की रडार पर हैं। एकता जीडीए के पूर्व जेई परितोष शर्मा की पुत्रवधू हैं।

Image

आजम खान परिवार की करीबी हैं एकता कौशिक।

Ekta Kaushik : आयकर विभाग के छापे के बाद गाजियाबाद की एकता कौशिक चर्चा में हैं। आईटी विभाग ने एकता के गाजियाबाद के राजनगर स्थित आवास पर बुधवार सुबह छापा मारा। एकता सपा नेता आजम खान के बेटे की दोस्त एवं उनके परिवार की करीबी हैं। वह जौहर अली ट्रस्ट का कामकाज भी संभालती हैं। एकता के घर से आईटी विभाग को लग्जरी कारें मिली हैं। बुधवार सुबह दो गाड़ियों से आयकर के लोग एकता कौशिक के घर पर पहुंचे।

बताया जाता है कि एकता आजम खान के बेटे अदीब के साथ पढ़ी हुई हैं और जब आजम खान बीमार थे तो वह उनकी देखरेख किया करती थीं। बुधवार को आईटी के अधिकारी कौशिक के राजनगर सेक्टर 9 स्थित आवास पहुंचे और घर की तलाशी लेनी शुरू की। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने एकता कौशिक के मकान को अंदर से बंद कर लिया है और किसी को अंदर या बाहर आने जाने की इजाजत नहीं दी। बता दें कि जौहर ट्रस्ट से जुड़े लोग आयकर विभाग की रडार पर हैं।

कौन हैं एकता

एकता जीडीए के पूर्व जेई परितोष शर्मा की पुत्रवधू हैं। बताया जा रहा है कि एकता ने बीते एक महीने में जगुआर, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू गाड़ियां खरीदी हैं। साथ ही पिछले लंबे समय से एकता का लखनऊ भी कई बार जाना हुआ था। एकता ने आजम खान की जमानत में भी अहम भूमिका निभाई थी। अदीब के साथ पढ़ीं एकता कौशिक को आजम खान अपनी बेटी की तरह मानते हैं। सभी त्योहारों पर एकता आजम खान के घर जाती हैं। आजम जब जेल में बंद थे तब भी एकता उन्हें देखने जेल में जाती थीं। इतना ही नहीं आजम जब बीमार थे और मेदांता अस्पताल में भर्ती थे तब भी एकता ने अस्पताल में रहकर उनकी सेवा की थी। अखिलेश जब आजम से मिलने रामपुर गए थे तब भी एकता वहां मौजूद थीं।

जीडीए में आवर अभियंता रहे परितोष शर्मा नौकरी छोड़ कर बिल्डिंग व प्लॉटिंग के काम मे आ गए थे। सूत्रों की मानें एकता कौशिक के घर पर अलग-अलग विभाग की छापेमारी पहले भी हो चुकी है। बताया जाता है कि आईटी के अधिकारियों ने वित्तीय अनियमितता को लेकर एकता से पूछताछ की है।

तन्जीन से भी दोस्ती

सूत्रों के मुताबिक एकता की आजम की पत्नी तन्जीन से भी अच्छी दोस्ती है। आजम के जेल में रहने के दौरान वह जौहर अली ट्रस्ट का कामकाज संभालती रही हैं। रिपोर्टों के मुताबिक वह आजम खान को पिता की तरह मानती हैं। उन्होंने फादर्स-डे पर आजम खान के लिए एक पोस्ट लिखा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article