गाजियाबाद

Indirapuram Fire News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में लगी भीषण आग, करीब 25 झुग्गियां जलकर राख

इंदिरापुरम के मकनपुर में शनिवार को आग लगने से दर्जनों झुग्गियां जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर दमकलकर्मी मौजूद हैं।

Image

झुग्गियों में लगी आग।

Photo : ANI

Indirapuram Fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम के मकनपुर इलाके में शनिवार को झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद झुग्गियों में रखे सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया और कई झुग्गियों को राख बना दिया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए।

करीब 25 झुग्गियां जलकर राख

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन तकरीबन 25 झुग्गियां जलकर पूरी तरीके से राख हो चुकी है। विभाग की मुस्तैदी से करीब 50 से 60 झुग्गियों को आग से बचा लिया गया है। वहां तक आग नहीं पहुंचने दी गई है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

दमकल विभाग के अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि इन 25 झुग्गियो में रह रहे लोगों का सारा सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि, कोई भी जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अभी जांच की जाएगी कि इतनी सारी झुग्गियां इस इलाके में कैसे बन गई। उन्होंने कहा कि इसमें किसी विभाग की लापरवाही हुई है या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू लिया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article