Delhi News: साउथ दिल्ली के खानपुर एक्सटेंशन इलाके में स्थित चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लगने की जानकारी सामने आई है। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आग की सूचना 11:20 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि इस इमारत की विभिन्न मंजिलों पर हीरो शोरूम, जिम और एक कार्यालय है। आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंची आग बुझाने की कोशिश की गई। फिलहाल किसी के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू
आग की सूचना प्राप्त घटनास्थल पर पहुंचे दमकल विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों आग बूझाने के कोशिश कर रहे थे। लेकिन आग पहले ही बहुत फैल गई थी। दमकल विभाग की टीम ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें की आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट आग लगने के कारण हो सकता है। पुलिस फिलहाल कारण की जांच कर रही है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है...
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
