Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश में बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) से कई जिलों को फायदा मिलने जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) यूपी सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना है, जिस वजह से काफी तेजी से इसका काम चल रहा है। अब गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़े नए अपडेट सामने आए हैं, जो किसी खुशखबरी से कम नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि गंगा एक्सप्रेसवे पर क्या नया अपडेट आया है, जिसे सुनकर आप खुश हो जाएंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे का कितना पूरा हुआ काम?
गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के 12 जिलों से होकर गुजर रहा है। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल से जोड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) मेरठ से होकर प्रयागराज तक बन रहा है और इसमें यूपी के 12 जिले शामिल हैं, जिनसे होकर गंगा एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। अब इस पर नया अपडेट सामने आया है कि इसका ओवरऑल कार्य 45 प्रतिशत पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि इस साल के अंत तक इसे चालू कर दिया जाएगा।

ganga expressway work report
इस साल के अंत तक हो जाएगा चालू!
यूपीडा ने गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण की प्रगति रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें बताया गया है कि मुख्य श्रेणी में मिट्टी का काम 74 प्रतिशत हो चुका है। साथ ही टोटल स्ट्रक्चर 1481 बनने हैं, जिनमें 1060 बनकर तैयार है। इसके अलावा सी सी मेन कैटेगरी में 100 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा अवस्थाना आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) का निरीक्षण किया था। उन्होंने प्लांट का मुआयना किया। साथ ही उन्होंने रेलवे ओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया था।
कई जिलों को मिलेगा फायदा
बता दें कि अवस्थाना आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि इस साल के अंत तक गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) चालू कर दिए जाए। उन्होंने कहा कि कार्य तेज गति से हो रहा है और इस साल के अंत तक गंगा एक्सप्रेसवे चालू हो जाना चाहिए। बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे से इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य विकास कार्यों को बढ़ावा देगा। गंगा एक्सप्रेसवे कॉरिडोर एक्सप्रेसवे से सटे इलाकों के विकास को बढ़ावा देगा। गंगा एक्सप्रेस वे कॉरिडोर के बनने का सबसे बड़ा फायदा कॉरिडोर के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण तथा विकास को बढ़ावा देगा।
