शहर

Delhi News: केशवपुरम की चार मंजिला इमारत में लगी आग, तीन लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू; टला बड़ा हादसा

दिल्ली के केशव पुरम इलाके पर सोमवार तड़के चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। गनीमत की बात है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर लगे 24 बिजली मीटरों तक सीमित रही। दमकल विभाग ने समय रहते छत पर फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Image

Delhi Fire

Photo : ANI

Delhi Fire News: दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी जिले के केशवपुरम इलाके में सोमवार तड़के बड़ा हादसा टल गया। यहां एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जिसके बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाकर छत पर फंसे तीन लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

फायर ब्रिगेड ने समय रहते बचाईं जानें

अधिकारियों के अनुसार, आग की घटना लॉरेंस रोड स्थित एक रिहायशी भवन में हुई। सुबह करीब 2:03 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद तत्काल दो फायर टेंडर, दो वाटर बाउजर और एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल को मौके पर रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंचने पर दमकलकर्मियों ने इमारत के ग्राउंड फ्लोर को आग से घिरा पया। बिल्डिंग की छत पर तीन लोग फंसे गौरव (28), कैरा (25) और इंदु बत्रा (55) फंसे हुए थे। जिन्हें दमकल की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन की वजह से बड़ा हादसा टल गया।

बिजली मीटरों में लगी आग से मची अफरा-तफरी

दमकल विभाग के अनुसार, आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगे 24 बिजली के मीटरों तक ही सीमित रही। यह इमारत ग्राउंड फ्लोर के साथ चार मंजिला है। दमकल कर्मियों ने तेजी से आग पर काबू पा लिया, जिससे आग इमारत के अन्य मंजिलों तक नहीं फैल सकी। करीब 2:30 बजे तक आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर विभाग मामले की जांच कर रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article