शहर

Sagar News : IGEC के हॉस्टल में छात्र की फंदे से लटकी मिली डेडबॉडी, GATE की तैयारी कर रहा था; रूममेट ने क्या कहा?

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहेरिया स्थित इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज (IGEC) के हॉस्टल में एक इंजीनियरिंग छात्र का शव फंदे से लटका पाया गया।

Image

इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में छात्र की मौत

सागर : जिले के बहेरिया स्थित इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज (IGEC) के हॉस्टल से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर में पढ़ने वाले छात्र विक्रमादित्य सिंह बघेल की मौत हो गई। छात्र का शव हॉस्टल के स्टोर रूम में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज और हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया।

मृतक छात्र विक्रमादित्य सिंह बघेल मूल रूप से रीवा का निवासी था और इंजीनियरिंग की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह गेट (GATE) परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ था। साथी छात्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से वह काफी गुमसुम रहने लगा था और अपने करियर एवं भविष्य को लेकर तनाव में था।

रूममेट ने बताई छात्र की स्थिति

छात्र के रूममेट आकाश खरोले के अनुसार, विक्रमादित्य पिछले कुछ दिनों से काफी शांत और गुमसुम रहता था। वह कमरे में भी कम समय बिताता था और अपने करियर को लेकर काफी तनाव में था। आकाश ने बताया कि विक्रमादित्य पढ़ाई में बेहद अच्छा था और गेट परीक्षा की तैयारी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। एक होनहार छात्र की असमय मौत से कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों में शोक का माहौल है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article