शहर

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 22 अगस्त 2026): कड़कड़डूमा से पालम, पश्चिम विहार और रोहिणी तक लगभग 2 दर्जन इलाकों में रहेगी बत्ती गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 22 August, 2026: दिल्ली में कल यानी शनिवार 22 अगस्त को कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। यहां देखें BYPL, BRPL और Tata Power-DDL के शटडाउन का समय और प्रभावित इलाकों की पूरी लिस्ट।

Image

दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को घंटों तक बत्ती गुल रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 22 August, 2026: शनिवार की छुट्टी और घर पर आराम। आप भी यही सोच रहे होंगे। हो भी क्यों नहीं, कल यानी 22 अगस्त को घर पर भरपूर आराम करने को जो मिलेगा। अब तो गर्मी भी कम हो गई है, इसलिए आराम और भी आरामदायक होगा। लेकिन आपकी इस निश्चिंतता में खलल डाल रही है दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों की तरफ से जारी किया गया बिजला कटौती का शेड्यूल। जी हां दिल्ली में तीनों बिजली वितरण कंपनियों ने शनिवार को कई घंटों तक बिजली कटौती की योजना बनाई है। चलिए जानते हैं कल दिल्ली के किन-किन इलाकों में बिजली कटौती होगी और किस वजह से यह कटौती की जा रही है।

बिजली वितरण कंपनियों ने रखरखाव, ट्रांसफॉर्मर बदलने, नेटवर्क अपग्रेडेशन, स्मार्ट मीटर और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। ऐसे में प्रभावित इलाकों के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है कि वे अपने जरूरी बिजली से जुड़े काम पहले ही निपटा लें।

राजधानी दिल्ली में यह निर्धारित शटडाउन BSES Yamuna Power Limited (BYPL), BSES Rajdhani Power Limited (BRPL) और Tata Power-DDL के अलग-अलग क्षेत्रों में रहेगा। कटौती का समय संबंधित डिवीजन और तकनीकी कार्य के आधार पर अलग-अलग रखा गया है।

BYPL के इन इलाकों में होगी बिजली कटौती

BYPL के मुताबिक, कड़कड़डूमा डिवीजन में जवाला नगर-शाहदरा इलाके में शनिवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यहां शनिवार के दिन स्मार्ट मीटर रिप्लेसमेंट का काम किया जाएगा।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
KARKARDOOMA11:00-14:00SMART METER REPLACEMENTJAWALA NAGAR-SHAHDARA,
KARAWAL NAGAR11:00-13:00DT METER/CT REPLACEMENTBLOCK K-WEST KARAWAL NAGAR,BLOCK B-KARAWAL NAGAR (DEHROTI),FACTORY (KHASRA)-HARIJAN BASTI-KARAWAL NAGAR,BLOCK B-HARIJAN BASTI-KARAWAL NAGAR,

वहीं करावल नगर डिवीजन में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन प्रस्तावित है। इस दौरान ब्लॉक K-वेस्ट करावल नगर, ब्लॉक B-करावल नगर (देहरोटी), फैक्ट्री (खसरा)-हरिजन बस्ती और ब्लॉक B-हरिजन बस्ती करावल नगर में DT मीटर/CT रिप्लेसमेंट का काम होगा। इन सब कार्यों के चलते यहां बिजली कटौती रहेगी

BRPL के कई इलाकों में रहेगी बत्ती गुल

BRPL के शेड्यूल के मुताबिक शनिवार को दक्षिण, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति कई घंटों के लिए प्रभावित होगी। यहां पालम क्षेत्र में पॉकेट-1, सेक्टर-22 द्वारका में सुबह 11:08 से दोपहर 1:08 बजे तक RMU के ऑपरेशन मैकेनिज्म में खराबी दूर करने का काम किया जाएगा। वहीं महावीर एन्क्लेव के ब्लॉक A में 11 बजे से 12:30 बजे तक LT सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा।

नांगलोई में जय विहार फेज-1 और फेज-3 में सुबह 11:08 से दोपहर 2:08 बजे तक ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट कार्य के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मियांवाली नगर, पश्चिम विहार के ब्लॉक RR में भी 11:08 से 2:08 बजे तक नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
HAUZ KHAS14:08-16:08RMU-MAINTENANCES.I.I.A NO.-4
PALAM11:08-13:08RMU-DEFECT IN OPERATION MECHANISMPOCKET 1 SECTOR 22 DWARKA,
NANGLOI11:08-14:08TRANSFORMER-TRANSFORMER REPLACEMENTJAI VIHAR PH-1, PH-3,
NANGLOI11:08-14:08TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONBLOCK RR MIYANWALI NAGAR PASCHIM VIHAR,
KHANPUR11:00-13:00RMU-RMU COVER MISSINGBLOCK B DEVLI SANGAM VIHAR,
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK A MAHAVIR ENCLAVE,
KHANPUR11:00-13:00RMU-MAINTENANCEVAYUSENABAD
ALAKNANDA11:00-13:00RMU-BUSBAR MOISTURISEGOVINDPURI,
KHANPUR11:00-13:00RMU-MAINTENANCED.M.S TRUST
HAUZ KHAS11:00-14:00TRANSFORMER-LT ACB REPLACEMENTPOCKET B KATWARIA SARAI,
TAGORE GARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK AE TAGORE GARDEN TAGORE GARDEN EXTENSION,
ALAKNANDA11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONTUGHLAKABAD EXTN,
TAGORE GARDEN11:00-13:00RMU-MAINTENANCEBLOCK RZ KHAYALA VISHNU GARDEN,
NANGLOI11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBHERA ENCLAVE PASCHIM VIHAR,
KHANPUR11:00-13:00RMU-RMU COVER MISSINGBLOCK B DEVLI SANGAM VIHAR
CHHATARPUR10:08-12:08TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONRAJPUR KHURD EXTENSION CHHATARPUR,ANSAL VILLAS SAT BARI,
MOHAN GARDEN10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK M ZAILDAR ENCLAVE HASTSAL,
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK V RAJOURI GARDEN,

इसके अलावा गोविंदपुरी, तुगलकाबाद एक्सटेंशन, देवली-संगम विहार, कटवरिया सराय, टैगोर गार्डन, ख्याला-विष्णु गार्डन, भेरा एन्क्लेव, राजपुर खुर्द एक्सटेंशन-छतरपुर, अंसल विलास-सतबाड़ी, हस्तसाल और राजौरी गार्डन के कुछ हिस्सों में भी निर्धारित तकनीकी कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

Tata Power-DDL के इन क्षेत्रों में कटेगी बिजली

Tata Power-DDL के अनुसार मुकुंदपुर के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक RMU और DT मेंटेनेंस के कारण चार घंटे तक शटडाउन रहेगा। यहां केशव नगर के कुछ हिस्सों में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक फॉल्टी एसेट रेक्टिफिकेशन और कंडक्टर क्लीयरेंस का काम होगा। वहीं रोहिणी के सेक्टर-25 स्थित JJ स्लम AB ब्लॉक के कुछ हिस्सों में DJB कनेक्शन के लिए नए कनेक्शन और DT ऑगमेंटेशन का काम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

DiscomDisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
TATA POWER - DDLSHALIMAR BAGH503PLANNED MAINTENANCE RMU & DT MTC.22.08.26 11:0022.08.26 15:00PART OF MUKUND PUR4
TATA POWER - DDLNARELA511FAULTY ASSET RECTIFICATION CONDUCTOR CLEARANCE22.08.26 09:3022.08.26 11:30PART OF KESHAV NAGAR2
TATA POWER - DDLROHINI561NEW CONNECTION DT AUGMENTATION FOR DJB CONNECTIONS22.08.26 11:0022.08.26 15:00PART OF JJ SLUM AB BLOCK SEC-254
TATA POWER - DDLSHALIMAR BAGH531FAULTY ASSET RECTIFICATION REPLACE FAULTY ACB22.08.26 10:3022.08.26 12:30PART SHALAMAR VILLAGE2

इसके अलावा शालीमार गांव के कुछ हिस्सों में सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खराब ACB को बदलने का काम प्रस्तावित है, जिसके चलते बत्ती गुल रहेगी।

उपभोक्ताओं के लिए हमारी जरूरी सलाह

निर्धारित शटडाउन का समय तकनीकी परिस्थितियों के अनुसार थोड़ा आगे-पीछे भी हो सकता है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं को हमारी तो यही सलाह है कि वे बिजली पर निर्भर जरूरी काम पहले ही निपटा लें और बिजली आपूर्ति बहाल होने तक संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सावधानी से इस्तेमाल करें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!