शहर

कल का पावरकट (Power Cut 12 May 2026): गुलमोहर पार्क, NFC, द्वारका, जनकपुरी, मोहन गार्डन, देवली सहित इन इलाकों में घंटों नहीं आएगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut: दिल्ली के पंचशील पार्क, नांगलोई, पश्चिम विहार, द्वारका, जनकपुरी, नवादा, खानपुर, देवली, संगम विहार और मॉडल टाउन सहित कई इलाकों में मंगलवार को कई घंटे तक बिजली नहीं आएगी। यहां देखें समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट।

Image

दिल्ली में मंगलवार को कई घंटे तक बिजली गुल रहेगी (AI Image)

Delhi Power Cut Schedule 12 May, 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है। गर्मी के इन दिनों में एक तो आसमान से आग बरस रही है, दूसरी तरफ जमीन भी भट्टी की तरह तप रही है। ऊपर से अगर बिजली कटौती हो जाए, तो घर के अंदर सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। इस प्रचंड गर्मी में बिना कूलर, पंखे या एसी के रह पाना काफी मुश्किल है। गर्मियों में बिजली की डिमांड बढ़ने पर पावर कट भी आम बात है। कल यानी मंगलवार 12 मई 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती होने जा रही है। चलिए जानते हैं -

बिजली वितरण कंपनियों BSES और Tata Power DDL ने बकायदा पावर कट का शेड्यूल किया है। यह बिजली कटौती नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस, प्रिवेंटिव मेंटेनेंस और प्रोजेक्ट वर्क के चलते की जा रही है। दक्षिण, पश्चिम, उत्तर और बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में लोगों को पहले से जरूरी तैयारी करने की सलाह दी गई है।

गुलमोहर पार्क और NFC में बिजली कटौती

दक्षिण दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी डिवीजन में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक ईश्वर नगर और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के कुछ हिस्सों में बिजली कटौती होगी। हौज खास डिवीजन में गुलमोहर पार्क के ब्लॉक-डी में सुबह 11:05 से 11:50 बजे तक तकनीकी कार्य किया जाएगा। वहीं पंचशील पार्क और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी।

पीरागढ़ी क्षेत्र में 3 घंटे तक का पावर कट

पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई और पश्चिम विहार इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। पीरागढ़ी विलेज, सुंदर विहार, नांगली विहार और ग्राम सभा कॉलोनी में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम होगा। इस कार्य के चलते इन इलाकों में करीब तीन घंटे तक बिजली की कटौती रहेगी।

द्वारका क्षेत्र में बिजली कटौती

द्वारका के सेक्टर-8 स्थित ब्लॉक-डी में सुबह 11:05 से 12:35 बजे तक एलटी सर्किट अपग्रेडेशन के चलते बिजली बंद रहेगी। वहीं सीतापुरी पार्ट-1 में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नया एलटीएबी सर्किट बिछाने का काम किया जाएगा, जिसके चलते बिजली बाधित रहेगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
NEW FRIENDS COLONY12:00-13:00RMU-BUSHING CARBONIZEISWAR NAGAR NEW FRIENDS COLONY,
HAUZ KHAS11:05-11:50RMU-DEFECT IN OPERATION MECHANISMBLOCK D GULMOHAR PARK,
NANGLOI11:05-14:05TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONPIRA GARHI VILLAGE PASCHIM VIHAR,
PALAM11:05-12:35LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK D SECTOR 8 DWARKA,
NANGLOI11:05-14:05TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONSUNDER VIHAR PASCHIM VIHAR,
MOHAN GARDEN11:00-14:00TRANSFORMER-MAINTENANCE OF CT, PT AND DT METERLAXMI VIHAR NAWADA,VIPIN GARDEN EXTENSION VIPIN GARDEN NAWADA,
KHANPUR11:00-12:30LT CIRCUIT-MAINTENANCEBLOCK C DEVLI SANGAM VIHAR,
HAUZ KHAS11:00-12:30LT ACB-LT MAINTENANCEBLOCK S PANCHSHILA PARK SOUTH PANCHSHILA PARK,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONNANGLI VIHAR,
PALAM11:00-13:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK E SITAPURI PART 1 SITAPURI,
JANAKPURI11:00-15:00TRANSFORMER-ABNORMAL SOUNDBLOCK C 6A JANAK PURI,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONGRAM SABHA COLONY,
NAJAFGARH10:00-12:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONSAMTA ENCLAVE QUTUB VIHAR,
ALAKNANDA10:00-11:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK A CHITTARANJAN PARK,
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK VB VIRENDRA NAGAR JANAK PURI,
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONPOCKET B FATEH NAGAR,
JANAKPURI10:00-14:00TRANSFORMER-TRANSFORMER FAULTBLOCK 3 SUBHASH NAGAR,

जनकपुरी, सुभाष नगर में 3 घंटे नहीं आएगी बिजली

जनकपुरी, वीरेंद्र नगर, फतेह नगर और सुभाष नगर के कई हिस्सों में भी मंगलवार को बिजली कटौती होगी। यहां सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग समय पर ट्रांसफॉर्मर जांच, नेटवर्क अपग्रेडेशन और तकनीकी मरम्मत का काम किया जाएगा। मोहन गार्डन, नवादा, विपिन गार्डन एक्सटेंशन, खानपुर, देवली और संगम विहार के कुछ इलाकों में भी निर्धारित रखरखाव कार्य के कारण बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

बवाना में भी होगा पावर कट

उधर Tata Power-DDL ने भी उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के कुछ इलाकों के लिए पावर शटडाउन की नोटिस जारी किया है। बवाना सेक्टर-2 के ई ब्लॉक, एफ ब्लॉक और पूठ गांव में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस किया जाएगा। इसके अलावा बादली के राणा पार्क में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक प्रोजेक्ट वर्क चलेगा।

DisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
BAWANA521PREVENTIVE MAINTENANCE12.05.26 07:0012.05.26 09:00PART OF E BLK SEC-22
BAWANA521PREVENTIVE MAINTENANCE12.05.26 07:0012.05.26 09:00PART OF F BLK SEC-22
BAWANA521PREVENTIVE MAINTENANCE12.05.26 07:0012.05.26 09:00PART OF POOTH VILLAGE2
BADLI507PROJECT WORK12.05.26 08:0012.05.26 11:00PART OF RANA PARK3
MODEL TOWN402PREVENTIVE MAINTENANCE12.05.26 11:0012.05.26 13:00PART OF ROAD NO 512

मॉडल टाउन क्षेत्र में रोड नंबर-51 के आसपास रहने वाले लोगों को भी सुबह 11 बजे से 1 बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। लोगों से अपील है कि अपने क्षेत्र में पावर कट का समय अच्छे से चेक कर लें और जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!