दिल्ली

पंजाब में बिक्रम मजीठिया अरेस्ट, नशे के सौदागरों पर केजरीवाल-सिसोदिया की दो टूक - जीरो टॉलरेंस

आम आदमी पार्टी की हाल की चुनावी जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ईमानदारी और साफ-सुथरी राजनीति करने आई है। उन्होंने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया और कहा कि बड़े-बड़े तस्करों पर बुलडोजर चल रहे हैं, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा कि कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार और नशे के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

Image

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया

Delhi News: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गोपाल इटालिया और संजीव अरोड़ा को विधायक बनने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने पंजाब में नशे खिलाफ हो रही कार्रवाई पर कहा कि तस्कर छोटा हो या बड़ा, बख्शा नहीं जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आम आदमी पार्टी साफ राजनीति करने के लिए आई है। दोनों नेताओं ने समाज के लिए काम किया है। एक जमाने में कहा जाता था कि अच्छे लोगों को राजनीति में नहीं आना चाहिए, आम आदमी पार्टी ने यह धारणा तोड़ी है। राजनीति में आकर मेहनत करनी है, देश की जनता साफ राजनीति चाहती है। जिस तरह की जीत है, वो अद्भुत है। दो साल बाद पंजाब में चुनाव है। इसी विधानसभा में पिछली बार के मार्जिन से ज्यादा वोट मिली है। इस बार लोग और ज्यादा सपोर्ट करेंगे। पंजाब में मान सरकार अच्छा काम कर रही है। पिछली बार पंजाब में 92 सीट आई थी और इस बार 100 पार करनी चाहिए।"

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान

अरविंद केजरीवाल ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी के बीच पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई पर कहा, "पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है और दिल्ली-हरियाणा में नशा बिक रहा है, लेकिन जिस किस्म की नशे पर चोट पंजाब में चल रही है और बड़े-बड़े तस्करों को पकड़ा जा रहा है। वहां बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। जिन लोगों ने पंजाब को नशे में धकेल दिया था, वो सरकारी मंत्री थे। आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार पंजाब में है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो।"

गुजरात की राजनीति पर क्या बोले केजरीवाल?

केजरीवाल ने इस दौरान गुजरात की राजनीति पर भी बात की। उन्होंने कहा, "गुजरात की जनता त्रस्त है और गुजरात की जीत 2027 के चुनाव का इशारा है। गुजरात की जनता के पास विकल्प नहीं था, लेकिन आम आदमी पार्टी अब एक विकल्प है। कांग्रेस विकल्प नहीं है, बल्कि वह भाजपा की गोद में है। गुजरात में आम आदमी पार्टी के साथ धोखा किया है। पिछली बार पांच सीट पर चुनाव था तो हमने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया, अब जब हम चुनाव लड़ रहे थे तो कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया। हमने 5 सीट छोड़ी वो फिर भी हार गए। कांग्रेस भाजपा से मिली हुई है। आम आदमी पार्टी देश, गुजरात और पंजाब के लिए लड़ रही है। गुजरात और पंजाब के चुनाव सेमीफाइनल साबित होंगे। आने वाले चुनाव में हम 100 से ज्यादा सीट लेंगे और गुजरात के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे।"

गुजरात और पंजाब उपचुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत पर मनीष सिसोदिया ने कहा, "गुजरात और पंजाब विधानसभा उपचुनावों में हमारी जीत के बाद दोनों राज्यों के नेतृत्व ने आज अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। नवनिर्वाचित विधायकों ने केजरीवाल का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मांगा। यह एक खुशी का अवसर था, क्योंकि गुजरात और पंजाब की टीमों ने इतनी मेहनत की थी, उनको दिल्ली आने और अपने नेता से जुड़ने का अवसर मिला।"

नशे, भ्रष्टाचार पर AAP की जीरो टॉलरेंस नीति - सिसोदिया

बिक्रम मजीठिया के घर पर विजिलेंस की छापेमारी पर मनीष सिसोदिया ने कहा, "इस बारे में विस्तृत जानकारी पंजाब सरकार या विजिलेंस अधिकारी ही दे सकते हैं। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने हमेशा से ही नशे और भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। हमारी पार्टी पूरी तरह से ईमानदार लोगों की पार्टी है। चाहे कोई हमारी पार्टी का हो या किसी और पार्टी का, अगर कोई गलत काम करता है, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और हम सबका एक ही मिशन है कि अगर कोई नशा फैलाता है या गलत कामों में शामिल है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।"

(इनपुट - IANS )

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मकान मालिकों को बड़ी राहत! मुंबई पुलिस का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार रेंट एक्ट के तहत सुनाया किरायेदार की बेदखली का आदेश

मकान मालिकों को बड़ी राहत! मुंबई पुलिस का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार रेंट एक्ट के तहत सुनाया किरायेदार की बेदखली का आदेश

Kal ka Mausam: पहाड़ों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बर्फबारी, बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक और तूफान से बारिश की संभावना, पढ़ें कल कैसा रहेगा मौसम

Kal ka Mausam: पहाड़ों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बर्फबारी, बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक और तूफान से बारिश की संभावना, पढ़ें कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में तेज रफ्तार डंपर का कहर, ऑटो सवार 2 लोगों की मौत; 6 महीने की गर्भवती ने खोया बच्चा

दिल्ली में तेज रफ्तार डंपर का कहर, ऑटो सवार 2 लोगों की मौत; 6 महीने की गर्भवती ने खोया बच्चा

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 13 नवंबर 2026): GK, सैनिक फार्म, सिविल लाइन्स, तिलक नगर और सरिता विहार सहित इन इलाकों में कटेगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 13 नवंबर 2026): GK, सैनिक फार्म, सिविल लाइन्स, तिलक नगर और सरिता विहार सहित इन इलाकों में कटेगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब में फिर बजेगा चुनावी बिगुल! पटियाला, बाघा पुराना और धर्मकोट के 52 वार्डों में होगा मतदान

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब में फिर बजेगा चुनावी बिगुल! पटियाला, बाघा पुराना और धर्मकोट के 52 वार्डों में होगा मतदान