दिल्ली

West Delhi Loksabha Election 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

West Delhi Loksabha 2024: दिल्ली की सभी सात सीटों पर लोकसभा चुनाव छठे चरण में आयोजित किए जा रहे हैं। इन सात सीटों में पश्चिमी दिल्ली भी शामिल है। आइए आपको पश्चिमी दिल्ली लोकसभा चुनाव की मतदान तिथि, मतगणना की तिथि और प्रमुख उम्मीदवारों के बारे में बताएं...

Image

पश्चिम दिल्ली लोकसभा 2024

West Delhi Loksabha 2024: पांच चरणों के चुनाव पूरे होने के बाद अब छठे चरण के लोकसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा 2024 शेड्यूल के अनुसार, छठे चरण के चुनाव 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में आयोजित किए जाएंगे। इसमें दिल्ली की 7 सीटों सहित 58 सीटों पर मतदान होने हैं। दिल्ली की 7 सीटें में 2008 में अस्तित्व में आई पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट भी शामिल है। बता दें कि पश्चिमी दिल्ली में पहला लोकसभा चुनाव 2009 में हुआ था। उस दौरान कांग्रेस के महाबल मिश्रा ने जीत हासिल की थी। लेकिन उसके बाद हुए दो लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बाजी मारी। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर हैट्रिक होती है या नहीं, ये तो रिजल्ट की घोषणा के बाद ही मालूम होगा।

पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र जाति समीकरण

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 25.66 लाख है, जिसमें 13.60 लाख पुरुष जबकि 12.06 लाख महिलाएं है। इस क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण आबादी दोनों शामिल है। बता दें कि पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में 9 लाख पूर्वांचली मतदाता और डेढ़ लाख जाट मतदाता हैं। उसके अलावा इस क्षेत्र में ब्राह्मण, पंजाबी, मुस्लिम और अन्य पिछड़े वर्ग के मतदाता भी हैं।

पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र मतदान की तारीख

लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे होने के बाद अब छठे चरण के चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा 2024 शेड्यूल के अनुसार छठे चरण के चुनाव देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 25 मई को आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान दिल्ली की सभी सात सीटों पर लोकसभा चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। इस दिन दिल्ली लोकसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी।

पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र मतगणना डेट

देश भर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे। पांच चरणों के चुनाव के बाद अब छठे और सातवें चरण के चुनाव की तैयारी की जा रही हैं। पश्चिमी दिल्ली सहित सभी 543 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना होगी और 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट प्रमुख उम्मीदवार 2024

भारतीय जनता पार्टी - भाजपा (BJP) - कमलजीत सहरावत

आम आदमी पार्टी - आप (AAP) - महाबल मिश्रा

बहुजन समाज पार्टी- बीएसपी (BSP) - विशाखा

लोकसभा 2014 और 2019 में प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने जीत हासिल की थी। लेकिन इस लोकसभा चुनाव में प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की जगह बीजेपी ने कमलजीत सहरावत को चुनावी मैदान में उतारा है। दो बार से पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी का बोलबाला रहा है। अब, देखना ये है कि इस बार भी सीट पर बीजेपी का ही बोलबाला रहता है या फिर अन्य पार्टी बाजी मारती है।

पश्चिम दिल्ली लोकसभा 2019 के परिणाम

लोकसभा चुनाव 2014 में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा 2019 के लोकसभा चुनाव में आप के जरनैल सिंह , कांग्रेस के महाबल मिश्रा के साथ चुनावी मैदान में उतरे थे। लोकसभा 2014 की तुलना में प्रवेश साहिब ने 2019 में 2,14,253 वोट अधिक हासिल किए थे। इस चुनाव में उन्हें कुल 8,65,648 वोट मिले और बीजेपी ने एक बार फिर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर जीत हासिल की। चुनाव में आप के जरनैल सिंह को 3,82,809 और कांग्रेस के महाबल मिश्रा को 2,87,162 वोट मिले थे।

पश्चिम दिल्ली लोकसभा 2014 के परिणाम

लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, कांग्रेस के महाबल मिश्रा, आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह और बीएसपी के राजपाल सिंह चुनावी मैदान में आमने-सामने थे। इस चुनाव में 6,51,395 वोट हासिल करते हुए बीजेपी ने जीत का परचम लहराया था। वहीं कांग्रेस को 1,93,266, आप को 3,82,809 और बीएसपी को 8,707 वोट मिले थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान