North-East Delhi Lok Sabha Election 2024: देश के विभिन्न राज्यों में लोकसभा 2024 के पांच चरणों के चुनाव होने के बाद अब, छठे चरण के चुनाव की तैयारी की जा रही है। छठे चरण के चुनाव में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान किए जाएंगे। इन लोकसभा सीटों में राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटें शामिल है। इन सात सीटों में एक सीट उत्तर-पूर्वी दिल्ली की है। बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट परिसीमन के बाद 2008 में अस्तित्व में आई थी। अस्तित्व में आने के बाद 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस पर जीत हासिल की। लेकिन उसके बाद 2014 में हुए लोकसभा चुनाव से बीजेपी के मनोज तिवारी ने इस सीट पर जीत हासिल की। 2014 और 2019 में चुनाव जीतने के बाद लोकसभा 2024 में जीत हासिल करके बीजेपी हैट्रिक बनाएगी या कोई और पार्टी सीट पर अपना सिक्का जमाएगी। ये तो इलेक्शन रिजल्ट के बाद भी पता लगेगा।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र जाति समीकरण
लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर निर्वाचकों की संख्या 22 लाख 90 हजार 492 थी। इसमें मतदान करने वाले पुरुष मतदाताओंं की संख्या 8,07,473 और महिला मतदाताओं की संख्या 6,50,473 थी। वहीं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 27 थी। इस साल संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट मतदान की तारीख
लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में पूरा किया जा रहा है। पांच चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निर्वाचन आयोग छठे चरण के चुनाव की तैयारी कर रही है। बता दें कि दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण में मतदान होने हैं। छठे चरण के मतदान 25 मई को आयोजित होने वाले हैं।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट मतगणना कब होगी
उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के साथ देश की 543 लोकसभा सीट पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 जून को मतगणना के बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इन सीटों पर चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट प्रमुख उम्मीदवारों 2024
भारतीय जनता पार्टी - भाजपा (BJP) - मनोज तिवारी
इंडिया नेशनल कांग्रेस (INC) -कन्हैया कुमार
बहुजन समाज पार्टी - बीएसपी (BSP) - अशोक कुमार
लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 मे उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर बीजेपी के मनोज कुमार ने अपना परचम लहराया। पिछले दो लोकसभा चुनाव जीतने के बाद क्या इस बार भी बीजेपी जीत हासिल करके हैट्रिक मारेगी या फिर इस बार कोई और पार्टी उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर अपना सिक्का जामएगी। यह तो लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट के दिन ही मालूम होगा। फिलहाल सभी पार्टी दिल्ली के मतदाताओं को लुभाने का काम कर रही हैं।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा 2019 परिणाम
लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार मनोज तिवारी की जीत हुई थी। 2014 में जीत हासिल करने के बाद ये उनकी दूसरी जीत थी। लोकसभा 2019 में बीजेपी के मनोज तिवारी के साथ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दिलीप पांडे, बीएसपी के उम्मीदवार राजवीर सिंह और कांग्रेस की उम्मीदवार शीला दीक्षित चुनावी मैदान में उतरी थी। चुनाव में बीजेपी ने 7,87,799 वोटों से जीत हासिल की। वहीं आप को 1,90,859 वोट मिले, कांग्रेस को 4,21,697 वोट और बीएसपी को 37,831 वोट मिले थे।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा 2014 परिणाम
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी के मनोज तिवारी ने बाजी मारी थी और यहां के सांसद बने थे। उस लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ चुनावी मैदान में कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल, आप के आनंद कुमार, बीएसपी के अब्दुल समी सलमानी उतरे थे। इस दौरान मनोज तिवारी ने 5 लाख 96 हजार 125 वोट हासिल किए थे। इस दौरान आनंद कुमार को 4,52,041 वोट, जय प्रकाश अग्रवाल को 2,14,792 वोट मिले और अब्दुल समी सलमानी को 28,135 वोट मिले थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
