दिल्ली

Operation Sheesh Mahal:केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन पर 44 करोड़ रूपये खर्च, इन Points में समझिए कहां कितना 'पैसा' लगा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 25, 2023, 11:08 PM IST

Times Now Navbharat Exclusive Operation Sheesh Mahal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन पर 44 करोड़ रूपये खर्च करने को लेकर 'टाइम्स नाउ नवभारत चैनल' ने Operation Sheesh Mahal किया है।

Image

'ऑपरेशन शीशमहल' में खुलासा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बंगले के रेनोवेशन पर 44.78 करोड़ रुपये खर्च किए

Operation Sheesh Mahal on Delhi CMs official Bungalow Key Points: 'टाइम्स नाउ नवभारत चैनल' ने 'ऑपरेशन शीशमहल' में खुलासा किया दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बंगले के रेनोवेशन पर 44.78 करोड़ रुपये खर्च किए, इसे लेकर विपक्ष केजरीवाल पर हमलावर है और केजरीवाल निशाने पर आ गए हैं।

केजरीवाल ने कोरोना काल के दौरान दिल्ली में अपने सरकारी बंगले के सिर्फ सुंदरीकरण (Kejriwals Official Bungalow Renovation) पर 44 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च कर डाले।

नवभारत के खुलासे के बाद बीजेपी की ओर से सीएम केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की गई है वहीं विपक्ष की प्रतिक्रियायें भी इसे लेकर सामने आ रही हैं।

आइए जानते हैं कि कैसे इन पैसों को केजरीवाल ने इस बंगले के रेनोवेशन पर खर्च किया-

  • तहकीकात में जो दस्तावेज सामने आए, उनसे पता चला कि सीएम आवास में आठ-आठ लाख रुपए तक का एक पर्दा लगाया गया।
  • सीएम आवास में लगे पर्दों पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च हुए। कुल 23 पर्दों का ऑर्डर दिया गया था, जिनमें कुछ लगे और कुछ लगने बाकी हैं।
  • 2021-22 में 8 पर्दे लगवाए गए थे, जिन पर 45 लाख खर्च हुए और दूसरे फेज में 15 पर्दों का ऑर्डर, जिसकी कीमत लगभग 51 लाख रुपए
  • वियतनाम का डियोर मार्बल- जिसकी करीब तीन करोड़ बताई जा रही है
  • वॉर्डरोब (अलमारी) पर भी लगभग 40 लाख खर्च
  • इंटीरियर डेकोरेशन 11.30 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च
  • सुपीरियर कंसल्टेंसी पर केजरीवाल ने एक करोड़ खर्च कर डाले
  • दीवार की साज-सज्जा पर भी चार करोड़ से अधिक का खर्चा हुआ है
  • घरों के खंभे 21 लाख से अधिक के हैं
  • रसोई (दो किचन) - 63 लाख 75 हजार (पहला ग्राउंड पर 31 लाख रुपए से अधिक का
  • दूसरा किचन - (पहले माले पर 32 लाख खर्च)
  • छह कालीनें (हाथ से बुने Wool के कार्पेट्स) बिछाई गईं जिनकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए

# केजरीवाल के पुराने साथी रहे कपिल मिश्रा ने इस मामले पर कहा- मैंने कई बार सार्वजनिक रूप से कहा था कि जिस दिन केजरीवाल के बंगले का सच सामने आ गया उस दिन सारे देश को पता चल जाएगा कि केजरीवाल कैसी अय्याशी वाला जीवन जी रहा है

# वहीं BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा-'ये लोग सीएम आवास की तुलना प्रधानमंत्री आवास से कर रहे हैं, पीएम आवास में एक बड़ा फैक्टर सिक्योरिटी भी होती है. AAP की तुलना या तो शातिराना है या बचकानी है'

# उधर कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा- तो केजरीवाल साहब ने अपने बंगले पर जनता के 45 करोड़ रुपए खर्च करे! आरोप है की Dior पालिश के वियतनाम मार्बल, करोड़ों के पर्दे, करोड़ों के क़ालीन,.. कुल 45 करोड़ खर्च करे। लेकिन, यह शपथ पत्र देखिए, 7 June, 2013 का, शपथ पत्र की यह प्रति, तमाम नई दिल्ली विधान सभा क्षेत्र में केजरीवाल जी ने अपने चुनाव से पहले बाँटे!

AAP on Operation Sheesh Mahal

AAP on Operation Sheesh Mahal

जान लीजिए AAP ने इस मामले पर क्या कहा-

AAP सांसद और पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा, 'केजरीवाल आंदोलन से निकले नेता हैं। वह कोई फकीर नहीं हैं। वह जिस घर में रहते थे, वह साल 1942 में बना था। घर के अंदर बेडरूम से लेकर दफ्तर तक की छत से पानी टपकती थी। एक-दो बार छत गिरी भी। चूंकि, वहां बुजुर्ग भी रहते थे, लिहाजा लोक निर्माण विभाग (PWD) ने ऑडिट की और फिर उसे तोड़कर नया बनाने की बात कही थी। बाद में मकान फिर से बना था।'राधव चड्ढा ने कहा कि, 'यह बंगला प्राइवेट तो नहीं है। वह एक सरकारी बंगला है। अगर एक सीएम के घर पर इतना खर्च हुआ तब उसकी तुलना और सीएम और पीएम से भी की जानी चाहिए।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article