दिल्ली

Delhi News : सीरियल किलर ने 18 लोगों को अपना निशाना बनाया, पुलिस को देता था चैलेंज

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 8, 2022, 01:47 PM IST

Delhi News : हाल ही में भोपाल में एक सीरियल किलर पकड़ा गया। इसकी क्रूरता ने एक बार फिर दिल्ली के उस सीरियल किलर की दहशत याद दिला दी जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गई। इस सीरियल किलर की हैवानितय इतनी ज्यादा थी कि इसपर बाकायदा एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज द बुचर ऑफ दिल्ली रिलीज हुई है।

Image

serial killer

Delhi News : हाल ही में भोपाल में एक सीरियल किलर पकड़ा गया। इसकी क्रूरता ने एक बार फिर दिल्ली के उस सीरियल किलर की दहशत याद दिला दी जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गई। इस सीरियल किलर की हैवानितय इतनी ज्यादा थी कि इसपर बाकायदा एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज द बुचर ऑफ दिल्ली रिलीज हुई है। पुलिस को चुनौती देने के चक्कर में इस किलर ने एक दो नहीं पूरे 18 लोगों को अपना निशाना बनाया। हालांकि हत्या के तीन ही मामले साबित हो सके। ये दानव लोगों का कत्ल करके उनके शरीर के टुकड़े कर डालता और फिर उन्हें पूरे शहर में फेंक कर पुलिस को चैलेंज देता। इतना ही नहीं वह हर बार पुलिस के लिए एक खत भी छोड़ जाता।

पिछले दिनों आई इस सीरीज में दिखाए गए दृश्य देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए। तीन पार्ट में बनी इस डॉक्यूमेंट्री में क्रूरता के ऐसे खौफनाक सीन दिखाए गए हैं, जिन्हें देखकर आप का कलेजा भी कांप उठेगा। यह डॉक्यूमेंट्री दिल्ली के एक खतरनाक सीरियल किलर की असली कहानी है।

दहशत और डर का माहौल

दिल्ली में साल 1998 से 2007 के बीच कई ऐसी खौफनाक वारदातें हुईं, जिन्हें इंडियन प्रीडेटरः द बुचर ऑफ दिल्ली डॉक्यूमेंट्री के जरिए फिर से दर्शाया गया है। इन घटनाओं को लेकर यादें ताजा हुईं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। इस वेब सीरीज में दिखाया गया कि कैसे सीरियल किलर चंद्रकांत झा लोगों की बेरहमी से हत्या करने के बाद उनके टुकड़े-टुकड़े कर देता है। यही नहीं उनके शरीर के अंगों को पूरे शहर में बिखेर दिया करता था।

1998 में शुरू किया खूनी खेल

चंद्रकांत झा ने पुलिस के सामने तीन खून करना स्वीकारा। उसके अनुसार साल 1998 से 2007 के बीच उसने तीन लोगों की हत्या की। हत्या करने के बाद उसने लाश को तिहाड़ जेल के गेट नंबर तीन के सामने फेंक दिया था। बताया गया कि पुलिस द्वारा बहुत धीमी गति से कार्रवाई करने का रवैया चंद्रकांत झा को पसंद नहीं था। इतना ही नहीं वह बार.बार पुलिस को चैलेंज करता था कि क्या पुलिस वालों को कोई सुराग नहीं मिला है। वह लाश के साथ एक चिट्ठी भी छोड़ देता था लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस सुराग ढूंढने में नाकाम रहती थी। जब वह बार.बार पुलिस को चैलेंज करता रहा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने का ठान लिया था।

जानिए कैसे गिरफ्तार हुआ खतरनाक सीरियल किलर

पुलिस ने खूनी चंद्रकांत झा को पकड़ने की काफी कोशिशें की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को उस डॉक्टर की जानकारी मिली जहां वह अपना इलाज कराता था। वहीं पुलिस ने डॉक्टर से पूछताछ की तो उन्होंने पूरा सच उगल दिया। लेकिन चंद्रकांत झा को किसी तरह भनक लग गई थी और वह डॉक्टर के पास नहीं पहुंचाए जिस वजह से पुलिस उसे गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई। हालांकि इसके बाद पुलिस ने हत्यारे को उसके घर से ही दबोच लिया था। वहीं गिरफ्तार होने के बाद हत्यारे ने खौफनाक राज उगले थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article