Sunny Leone got releif: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस बीच सनी लियोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस और उनके पति को ओमप्रकाश जैन द्वारा दर्ज कराए गए धोखाधड़ी मामले में बड़ी राहत मिली है। मुंबई की अदालत ने इस मामले में शिकायत को खारिज करने के फैसले को बरकरार रखा है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढे़ं-'फिर से धुरंधर देख रहा हूं...' Toxic के धमाके के बीच Ram Gopal Varma ने कह दी बड़ी बात)
सनी लियोनी और उनके पति को मिली राहत
मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन और उनके पति के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत को खारिज करने के फैसले को सही ठहराया है। अदालत ने कहा कि इस मामले में धोखाधड़ी का कोई केस नहीं बनता और यह सिर्फ पैसों और बिजनेस डील से जुड़ा विवाद है। शिकायतकर्ता ओमप्रकाश जैन ने सनी लियोन, उनके पति और उनके मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि उन्होंने सनी लियोन को एक तेलुगु फिल्म में काम दिलाने में मदद की थी। इसके बदले उन्हें कुल रकम में से कमीशन देने की बात हुई थी। ओमप्रकाश जैन का दावा था कि उन्हें कुछ पैसे मिले, लेकिन बाकी रकम और उनका कमीशन नहीं दिया गया। उन्होंने पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी, लेकिन अब सेशन कोर्ट ने भी उनकी याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि दस्तावेजों और दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत से साफ है कि यह एक कारोबारी लेन-देन का मामला है, न कि धोखाधड़ी का। अदालत को निचली अदालत के फैसले में कोई बड़ी गलती नहीं मिली, जिसके बाद सनी लियोन और उनके पति को इस मामले में राहत मिल गई।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो जाते हैं। उनकी खूबसूरती और दिलकश अंदाज के लाखों फैंस दीवाने हैं। सनी अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक से अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी हर पोस्ट को फैंस भरपूर प्यार देते हैं। फिल्मों में भी सनी लियोनी ने अपने अभिनय और खास अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन किया है। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।
