दिल्ली

लाल किले की सुरक्षा में लगी सेंध, डमी बम के साथ अंदर पहुंची स्पेशल सेल की टीम, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

दिल्ली पुलिस ने लाल किला परिसर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। लाल किले की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मॉक ड्रिल के दौरान स्पेशल सेल की टीम ने सिविल ड्रेस में डमी बम के साथ किले में प्रवेश किया, जिसे ड्यूटी पर तैनात ये पुलिसकर्मी पहचान नहीं सके।

Image

लाल किला - फाइल फोटो (istock)

Photo : iStock

Red Fort Security Breach: दिल्ली में स्वंतत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक का मामला सामने आया है। सिक्योरिटी ड्रिल के दौरान लापरवाही के आरोप में 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। ये पुलिसकर्मी ड्रिल के दौरान डमी बम का पता नहीं लगा सके, जिसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना गया। जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए इन्हें सस्पेंड कर दिया।

डमी बम लेकर घुसी स्पेशल पुलिस की टीम

स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले से सुरक्षा में भारी चूक की खबर सामने आई है। दरअसल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने डमी बम के साथ किले में बड़ी आसानी से एंट्री कर ली और यह सब सुरक्षा व्यवस्था की जांच परखने के लिए किया गया था। मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसके बाद लापरवाही बरतने वाले सात पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा इंतजामों की दोबारा समीक्षा करने और लाल किले के आसपास घेरेबंदी को और कड़ा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

5 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

वहीं, पुलिस ने लाल किला परिसर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।दिल्ली पुलिस ने बताया कि 5 बांग्लादेशी नागरिक लाल किला परिसर में जबरन घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। ये सभी अवैध प्रवासी हैं, जिनकी उम्र करीब 20-25 साल है। ये सभी लोग दिल्ली में मजदूरी करते हैं। इनके पास से कुछ बांग्लादेशी दस्तावेज भी बरामद किए गए है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

मॉक ड्रिल के दौरान लापरवाही

दिल्ली में 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों के तहत पुलिस रोजाना सिक्योरिटी ड्रिल्स कर रही है। शनिवार को भी स्पेशल सेल की टीम ने ऐसा ही एक अभ्यास किया। जिसमें वे सिविल ड्रेस में एक नकली बम लेकर लाल किला परिसर में दाखिल हुए। इस दौरान लाल किले की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बम का पता नहीं लगा पाए। जिसके कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article