दिल्ली

Rains in Delhi-NCR: दिल्ली एनसीआर में गर्मी से राहत, आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश

Rains in Delhi-NCR:दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों ने चैन की सांस ली।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Rains in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को मौसम ने अपना मिजाज बदला और लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की। मंगलवार शाम को बारिश होने के साथ ही मौसम सुहावना हो गया। दिल्ली एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से काफी ज्यादा गर्मी पड़ रही थी, लेकिन मंगलवार शाम को बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंची। बारिश के बाद तापमान में करीब सात डिग्री गिरावट देखी गई।

दिल्ली एनसीआर में मौसम हुआ सुहावना

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से काफी तेज धूप खिल रही थी, जिस वजह से काफी ज्यादा गर्मी पड़ रही थी। इससे पहले मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि दिल्ली का मौसम बदलने वाला है और आईएमडी ने बूंदाबांदी होने के आसार बताए थे। इधर, दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी मौसम का रुख बदला और वहां भी बारिश हुई। इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी बारिश हुई।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

बता दें कि दिल्ली में मंगलवार शाम चार बजे के बाद ही आसमान में काले बादल छा गए थे और हवा भी चलने लगी थी। इससे पहले दिन में दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में 23 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच मौसम समान्य रहेगा। यानी की मौसम में ज्यादा परिवर्तन नहीं दिखेंगे। साथ ही 25 अप्रैल को आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। इसके अलावा पूरे सप्ताह दिनभर हवा चलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article