दिल्ली

Delhi Weather News: दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, अभी और बढ़ेगा तापमान; अलर्ट जारी

दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है। गर्मी से लोग पसीने-पसीने हो रहे हैं और फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आईएमडी ने आने वाले दिनों को लेकर चेतावनी जारी की है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Twitter

Delhi Weather News: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने लगी है। वजह है तापमान का बढ़ना। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) कहा है कि राजधानी दिल्ली में गुरुवार का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। आईएमडी ने बताया कि आने वाले दिनों में हीट वेव की स्थिती देखने को मिलेगी।

दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं

आईएडी ने बताया कि अभी दो हफ्ते तक गर्मी की यही स्थिति रहने वाली है। उसने बताया कि दिल्ली में 15 अप्रैल के बाद से 40 से 42 डिग्री तक तापमान पहुंच जाएगा। इसके साथ ही इस हफ्ते तक 38 डिग्राी सेल्सियस रहने की संभावना है। कमोबेश पूरे उत्तर भारत की स्थिती कुछ ऐसी ही रहने वाली है।

delhi imd tweet

दिल्ली तापमान।

मई में शीर्ष पर रहेगा तापमान

इसके अलावा आईएडी ने मई महीने को लेकर भी चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने बताया कि मई में 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच जाएगा, जो काफी भयावह है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही पूरे उत्तर भारत में गर्मी सताएगी और दिन प्रति दिन गर्मी बढ़ेगी।

लगातार बढ़ रही गर्मी

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में गर्मी बढ़ी है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ सुबह से ही धूप खिल जाती है, जिस वजह से तापमान में इजाफा हुआ है। साथ ही आईएमडी ने आने वाले दिनों के लिए भी तापमान बढ़ने की चेतावनी जारी की है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article