दिल्ली

Heat Wave: राजस्थान के फलोदी में फिर से पारा 50 के करीब, दिल्ली में भी टूटा रिकॉर्ड; हीटवेव का अलर्ट

Heat Wave Update: राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है। दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। रविवार को तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजस्थान का फलोदी दूसरे दिन भी गर्म शहर रहा। जानिए अन्य जगहों का हाल।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Heat Wave Update: दिल्ली के मुंगेशपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिकतम तापमान है। इसके साथ ही दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर आज भीषण लू स्थिति की बनी रही। वहीं, अगले कुछ दिनों तक राजधानी दिल्ली का तापमान इसी तरह से बना रहेगा। मौसम विभाग की तरफ से अभी राहत की उम्मीद नहीं जताई गई है।

दिल्ली में कहां-कितना रहा तापमान?

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के मुंगेशपुर का अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री रहा। इसके बाद नजफगढ़ का तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नरेला का आज तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में 46.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, जाफरपुर में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा सफदरजंग में आज तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में कब होगी बारिश?

इधर, राजधानी दिल्ली में आने वाले 30 मई तक राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहेगा, लेकिन मौसम विभाग ने 31 मई को बारिश की उम्मीद जताई है, जिसके बाद चार जून तक तापमान 40 तक पहुंच सकता है।

फलोदी फिर से बना गर्म शहर

इसके अलावा आज फिर से राजस्थान का फलोदी सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान में तापमान 49 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश में भी आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश और पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप अभी कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

कैसा रहा राजस्थान के शहरों का हाल?

बता दें कि राजस्थान के फलोदी में बीते दिन यानी कि शनिवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, आज फलोदी का अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा बाड़मेर में 49 डिग्री, बीकानेर में 48.6 डिग्री, जैसलमेर में 48.5 डिग्री, गंगानगर में 47.8 डिग्री, चूरू में 47.6 डिग्री, पिलानी में 47.4 डिग्री, कोटा में 47.1 डिग्री, जोधपुर में 46.4 डिग्री और जयपुर में 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article