दिल्ली

Operation Sheesh Mahal: केजरीवाल पर 'टाइम्स नाउ नवभारत' के 'ऑपरेशन शीशमहल' खुलासे पर तेजेंदर बग्गा से लेकर कपिल मिश्रा तक किसने क्या कहा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 25, 2023, 10:18 PM IST

Times Now Navbharat Exclusive Operation Sheesh Mahal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन पर 44 करोड़ रूपये खर्च करने को लेकर 'टाइम्स नाउ नवभारत चैनल' ने खुलासा किया है, इस मामले पर बीजेपी के विधायक जितेंद्र महाजन ने कहा है- पूरी दिल्ली जब कोविड से त्रस्त थी, तब यह निकम्मे सीएम अपने आवास को चमकाने में जुटे थे।

Image

Operation Sheesh Mahal पर विपक्ष की प्रतिक्रियायें सामने आ रही हैं

Operation Sheesh Mahal on Delhi CMs official Bungalow: 'टाइम्स नाउ नवभारत चैनल' ने 'ऑपरेशन शीशमहल' में खुलासा किया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन पर 44.78 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। मामला साल 2021-22 का है जब दिल्ली कोरोना से जुझ रही थी। इसे लेकर विपक्ष की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और केजरीवाल निशाने पर आ गए हैं।

दस्तावेजों के मुताबिक, सीएम आवास में साल 2021-22 में आठ पर्दे लगे थे जिसकी कीमत 45 लाख रुपये थी। दूसरे फेज में 15 पर्दे लगने हैं और इन पर्दों की कीमत 52 लाख रुपये है। कुल मिलाकर इन 23 पर्दों का बजट करीब एक करोड़ रुपये है।

वियतनाम से आया सुपीरियर मार्बल

केजरीवाल के सरकारी आवास में जो मार्बल लगा है, वह वियतनाम से मंगाया गया था। सुपीरियर क्लास के डियोर पर्ल मार्बल की कीमत एक करोड़ 15 लाख रुपए है, जिसकी फिटिंग भी अलग तरीके से कराई जाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत के खुलासे के बाद BJP ने AAP पर हमला बोला है। बीजेपी ने सीएम केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है।

जानिए विपक्ष ने इस 'ऑपरेशन शीशमहल' पर क्या प्रतिक्रिया दी-

# बीजेपी के विधायक जितेंद्र महाजन ने कहा कि पूरी दिल्ली जब कोविड से त्रस्त थी, तब सीएम अपने आवास को चमकाने में जुटे थे। वहीं, बीजेपी नेता आरपी सिंह ने केजरीवाल पर वार करते हुए कहा कि 44 करोड़ में कई मकान बन जाते, लोगों के सिर पर छत आ जाती।

# बीजेपी नेता विजय गोयल ने कहा- केजरीवाल ने कहा था कि मैं बंगला-गाड़ी नहीं लूंगा, मार्बल पर इतना खर्च करना कहां की नैतिकता है, इस तरह के काम से लोगों का राजनेताओं से विश्वास उठ जाएगा। कोविड काल में जब लोग मर रहे थे, ऑक्सीजन के लिए चिल्ला रहे थे, उस समय ये सब हुआ था। इसका मतलब है कि ये (सीएम) उस वक्त बेहद असंवेदनशील हो गए थे।

#बीजेपी नेता आरपी सिंह ने केजरीवाल पर वार करते हुए कहा कि 44 करोड़ में कई मकान बन जाते, लोगों के सिर पर छत आ जाती।

# बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा-

# वीरेंद्र सचदेव ने कहा-

खुद को आम आदमी कहने वाले

@ArvindKejriwal

ने अपने घर पर रिनोवेशन के नाम पर जनता के 44.78 करोड़ रुपए बर्बाद कर डाले। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को शर्म आनी चाहिए। ऐसे ढोंगी आम आदमी और भ्रष्टाचारी व्यक्ति को दिल्ली का मुख्यमंत्री बने रहने का कोई हक नहीं है।

# फतेहपुर से बीजेपी MP राजकुमार चाहर ने कहा-

आम आदमी होने का ढोंग करने वाले दिल्ली CM

@ArvindKejriwal

जी ने बंगले के रिनोवेशन पर 45 करोड़ खर्च किए! 8 पर्दे लगे जिसकी कीमत 45 लाख रुपये।

ये कैसे आम आदमी हैं?

# Kapil Mishra ने कहा-

# बड़े खुलासे ऑपरेशन शीशमहल को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है, गिरिराज सिंह ने टाइम्स नाऊ नवभारत से बातचीत में कहा अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार नहीं कट्टर बेईमान है।

# ' टाइम्स नाउ नवभारत'' पर भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा ऑपरेशन, देखिए केजरीवाल पर हुए खुलासे पर अन्ना हजारे ने क्या कहा

# BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा-'ये लोग सीएम आवास की तुलना प्रधानमंत्री आवास से कर रहे हैं, पीएम आवास में एक बड़ा फैक्टर सिक्योरिटी भी होती है. AAP की तुलना या तो शातिराना है या बचकानी है'

# अजय माकन ने कहा-

# केंद्रीय मंत्री PIYUSH GOYAL बोले- जनता का सेवक ऐसे खर्चे वो भी कोविड के काल मे महंगे पर्दे लगाना महंगे मार्बल लगाना एक समय कहते थे बडे बंगले मे नही जाउंगा गाडी नही लुंगा ... कांग्रेस के साथ सरकार बनाई वादा किया था नही लूंगा समर्थन उससे मुकर गए यह कोई आम आदमी की सरकार नही खास आदमी की सरकार है

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article