दिल्ली

दो महीने और ले लें पुरानी गाड़ी के मजे, 1 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल-डीजल मिलना हो जाएगा बंद

दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल गाड़ी ज्यादा से ज्यादा 15 साल और डीजल गाड़ी अधिकतम 10 साल तक ही चल सकती है। नियम जानने के बावजूद बहुत से लोग पुरानी गाड़ी छोड़ने को तैयार नहीं हैं। लेकिन 1 जुलाई के बाद वह चाहकर भी पुरानी गाड़ी नहीं निकाल पाएंगे, क्योंकि उन्हें ईंधन मिलना ही बंद हो जाएगा।

Image

पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा ईंधन

Photo : PTI

आप अभी जिस गाड़ी में बैठकर शान से इधर-उधर जाते हैं ना! उसकी एक उम्र या मियाद होती है। सरकार ने पेट्रोल गाड़ियों के लिए 15 साल और डीजल गाड़ियों के लिए 10 साल की समयावधि निर्धारित की है। यानी 15 साल बाद पेट्रोल और 10 साल बाद डीजल गाड़ियों को स्क्रैप किया जाना अनिवार्य है। नियम जानने के बावजूद बहुत से लोग आज भी पुरानी गाड़ियों में शान से सवारी कर रहे हैं। लेकिन यह शान सिर्फ 2 महीने की बची है, क्योंकि 1 जुलाई के बाद आप इन गाड़ियों को एक इंच भी नहीं हिला पाएंगे।

देश की राजधानी नई दिल्ली और NCT में अपना निर्धारित समय पूरा कर चुकी गाड़ियों को जुलाई से ईंधन ही नहीं मिलेगा। मतलब ये कि भले आप स्क्रैप न करवाएं, लेकिन पुरानी गाड़ी को लेकर सड़क पर भी नहीं चल पाएंगे। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली के सभी पेट्रोल पंपों पर आगामी 30 जून तक विशेष क्षमता वाले कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

इन कैमरों के जरिए ही ऐसे वाहनों की पहचान होगी, जो कि निर्धारित समयावधि पूरी कर चुके वाहनों की पहचान कर लेंगे। एक बार पहचान होने के बाद ऐसे वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। जैसा कि हमने ऊपर ही बता कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 10 साल से ज्यादा वाले डीजल गाड़ियों और 15 वर्ष से ज्यादा पेट्रोल वाहनों के संचालन पर रोक है। ऐसी पुरानी गाड़ियों को ईंधन न दिए जाने को लेकर निर्देश भी जारी हो चुके हैं। हालांकि, ऐसे वाहनों को हटाने के लिए बुनियादी ढांचे में कई की वजह से इन निर्देशों का पालन पूरी तरह से नहीं हो पाता है।

आयोग के निर्देश के अनुसार दिल्ली में निर्धारित समयावधि पूरी कर चुकी गाड़ियों की संख्या मार्च 2025 में 61 लाख, 14 हजार से ज्यादा थी। हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र में आने वाले जिलों में ऐसे वाहनों की संख्या 27 लाख, 50 हजार से ज्यादा थी।

आयोग के अनुसार दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और सोनीपत में बड़ी संख्या में वाहन हैं। इन जिलों में भी 31 अक्टूबर तक ऐसे कैमरे लगाए जाएं और 1 नवंबर से इन जिलों में भी ऐसे वाहनों को ईंधन देने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। एनसीआर में आने वाले अन्य जिलों में कैमरे लगाने के लिए 31 मार्च 2026 तक का समय दिया गया है और 1 अप्रैल से ऐसे वाहनों को ईंधन देने पर रोक लगनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article