दिल्ली

दिल्ली: हिंदुस्तानी दवाखाने पर लगाया 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' का बोर्ड, खड़ा हुआ विवाद

पुरानी दिल्ली की गली कासिम जान में हिंदुस्तानी दवाखाने पर 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' का बोर्ड लगाने पर विवाद खड़ा हो गया है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री इमरान हुसैन ने CM रेखा गुप्ता को एक पत्र लिखा है।

Image

दिल्ली: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का बोर्ड लगाने पर खड़ा हुआ विवाद (Photo- Times Now)

Hindustani Dawakhana: आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री इमरान हुसैन ने दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को एक पत्र लिखा है। इसमें हिंदुस्तानी दवाखाना का नाम बदलने को लेकर अपील की गई है। दरअसल, पुरानी दिल्ली की गली कासिम जान में हिंदुस्तानी दवाखाने पर 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' का बोर्ड लगाने पर विवाद खड़ा हो गया है। हुसैन ने कहा कि यह इस इलाके की पुरानी विरासत है।

इमरान हुसैन ने कहा कि ये विरासत स्वतंत्रता सेनानी और अपने वक्त के मशहूर हकीम 'हकीम अजमल खा' से जुड़ी है। इसलिए इस पर कोई ऐसा बोर्ड ना लगाया जाए जिससे विवाद पैदा हो।

'मंदिर' शब्द लिखे जाने का विरोध

स्थानीय लोग 'मंदिर' शब्द लिखे जाने का भी विरोध कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमेशा इस दवाखाने को हिंदुस्तानी दवा खाने के नाम से जाना गया अब इस पर 'मंदिर' क्यों लिखा जा रहा है?

भाजपा बोली- इमरान हुसैन का एंटी हिन्दू चेहरा बेनकाब

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता एवं चांदनी चौक नागरिक मंच के महासचिव प्रवीण शंकर ने कहा है कि आज इमरान हुसैन का काला चेहरा फिर बेनकाब है और अब तो समय है कि आम आदमी पार्टी इस हिन्दू विरोधी विधायक पर कार्रवाई करे। कपूर के अनुसार, भारत सरकार एवं दिल्ली सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बल्लीमारन में मिर्जा गालिब की हवेली के सामने स्थित सरकारी दवाखाने को आयुष्मान योजना में सम्मिलित कर वहां योजना के नाम 'आयुष्मान अरयोग्य मंदिर' का बोर्ड स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया।

सूचना मिलते ही विधायक इमरान हुसैन ने इस सरकारी योजना के बोर्ड को साम्प्रदायिक रंग दिया और भीड़ एकत्र कर भाजपा सरकार एवं हिन्दूओं के विरूध नारेबाजी करवाई।

उतारना पड़ा बोर्ड

विधायक इमरान हुसैन के दबाव में अधिकारियों को 'आयुष्मान अरयोग्य मंदिर' का बोर्ड उतारना पड़ा। प्रवीण शंकर कपूर ने इस संदर्भ में दिल्ली सरकार से मांग की है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर बोर्ड पुनः लगवाया जाए और विधायक पर कानूनी कार्रवाई हो।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article