शहर

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 25 अगस्त 2026): आनंद विहार, मॉडल टाउन, पटेल नगर, किराड़ी सहित इन इलाकों में 2 से 4 घंटे बत्ती गुल रहेगी, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 25 August, 2026: राजधानी दिल्ली में मंगलवार 25 अगस्त को दर्जनभर इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कुछ इलाकों में चार घंटे तक बिजली गुल रहेगी। यहां देखें किन इलाकों में पावर कट रहेगा, समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट यहां है।

Image

दिल्ली में मंगलवार को कहां-कहां रहेगी बिजली कटौती?

Delhi Power Cut Schedule 25 August, 2026: राजधानी दिल्ली में आज हुई मूसलाधार बारिश के बाद एक तरफ मौसम सुहावना हो गया है तो दूसरी तरफ जगह-जगह पानी भरने से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। ऐसे में दिल्ली में बिजली की खपत हालांकि, कम हो गई है। फिर भी कल यानी मंगलवार 25 अगस्त को दिल्ली के कई इलाकों में कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहेगी। चलिए जानते हैं मंगलवार को किन-किन इलाकों में बिजली कटौती होगी, कितने घंटे बत्ती नहीं रहेगी और क्यों?

मंगलवार को क्यों रहेगा पावरकट?

मंगलवार को बिजली उपभोक्ताओं को कुछ इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। टाटा पावर-DDL और BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) की ओर से जारी शटडाउन शेड्यूल के मुताबिक, बिजली वितरण नेटवर्क में रखरखाव, खराब उपकरणों को बदलने, स्मार्ट मीटर रिप्लेसमेंट और अन्य परियोजना कार्यों के चलते कई क्षेत्रों में सप्लाई अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी।

टाटा पावर के किन इलाकों में रहेगा पावरकट?

टाटा पावर-DDL के शेड्यूल के अनुसार, रोहिणी के RG Mall और SFS-1 Pocket, Sector-11 में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। यह दिन का सबसे लंबा निर्धारित पावर आउटेज है, जिसकी अवधि चार घंटे है। यहां खराब उपकरण को ठीक करने और DT (Distribution Transformer) बदलने का काम प्रस्तावित है।

इसके अलावा स्वर्ण जयंती कॉलोनी में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक फॉल्टी असेट रेक्टिफिकेशन का काम होगा। नांगली पूना में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक नेटवर्क को चार्ज करने के लिए जम्पर क्लोजिंग से जुड़ा प्रोजेक्ट वर्क किया जाएगा।

PROJECT WORK
DiscomDisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
TATA POWER - DDLMODEL TOWN505LINE MAINTENANCE & TREE TRIMMING25.08.26 10:3025.08.26 12:30PART OF H BLOCK2
TATA POWER - DDLNARELA511

JUMPER CLOSING TO CHARGE NETWORK25.08.26 09:3025.08.26 11:30PART OF NANGALI POONA2TATA POWER - DDLKIRARI513IHI AND POLE ERECTION25.08.26 10:3025.08.26 12:30PART OF RAJEEV NAGAR2TATA POWER - DDLNARELA514DT REPAIRING

OIL LEAKAGE25.08.26 11:3025.08.26 13:30PART OF KRISHNA COLONY SHINGHU BARD ROAD2TATA POWER - DDLNARELA517FAULTY ASSET RECTIFICATION25.08.26 08:0025.08.26 10:00PART OF SWARN JYANTI COLONY2TATA POWER - DDLROHINI561FAULTY ASSET RECTIFICATION

DT REPLACEMENT25.08.26 11:0025.08.26 15:00PART OF RG-MALL,SFS-1 PKT SEC-114TATA POWER - DDLBADLI572PROJECT WORK

POLE ERRECTION25.08.26 11:0025.08.26 13:00PART OF ALIPUR2

मॉडल टाउन में दो घंटे गुल रही बत्ती

H ब्लॉग, मॉडल टाउन में सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लाइन मेंटेनेंस और पेड़ों की कटाई-छटाई का काम प्रस्तावित है। इसी दौरान राजीव नगर, किराड़ी में IHI और पोल लगाने से संबंधित कार्य किया जाएगा। अलीपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पोल लगाने का काम होगा। वहीं कृष्णा कॉलोनी, शिंगू-बॉर्ड रोड, नरेला में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफॉर्मर में ऑयल लीकेज की मरम्मत की जाएगी।

BYPL के इन इलाकों में होगी बिजली कटौती

BSES यमुना पावर लिमिटेड के शटडाउन प्लान के मुताबिक, पटेल नगर में सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक ब्लॉक टी- बलजीत नगर और ब्लॉग 30 वेस्ट पटेल नगर में स्मार्ट मीटर बदले जाने के कारण सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके अलावा कड़कड़डूमा, आनंद विहार क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्मार्ट मीटर बदलने का काम प्रस्तावित है।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
PATEL NAGAR10:30-12:30SMART METER REPLACEMENTBLOCK T-BALJIT NAGAR,BLOCK 30-WEST PATEL NAGAR,
KARKARDOOMA11:00-14:00SMART METER REPLACEMENTVILL KARKARDOOMA-KARKAR DUMA-ANAND VIHAR,

बिजली उपभोक्ताओं की हमारी सलाह

जिन क्षेत्रों में मंगलवार को बिजली कटौती निर्धारित है, वहां के उपभोक्ताओं को हमारी सलाह है कि निर्धारित समय के दौरान बिजली संबंधी जरूरी काम निपटा लें। बिजली के उपकरणों और कामों की पहले से योजना बना लें। निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है। लेकिन बेहतर होगा कि निर्धारित बिजली कटौती से पहले ही सभी जरूरी काम जैसे छत पर लगी टंकी में पानी चढ़ाना आदि पूरे कर लें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!