दिल्ली

सीमेंट इंडस्ट्री में AI की दस्तक; कार्बन उत्सर्जन में आएगी गिरावट, क्लिंकर की जांच अब होगी स्मार्ट

सीमेंट उद्योग में कार्बन उत्सर्जन की चुनौती से निपटने के लिए IIT दिल्ली ने एक उन्नत एआई तकनीक विकसित की है। यह मॉडल मात्र 1/100 सेकंड में क्लिंकर की गुणवत्ता का आकलन कर सकता है, जो पारंपरिक तरीकों की तुलना में लाख गुना तेज और अधिक सटीक है। इस तकनीक से न केवल उत्पादन लागत में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Image

IIT दिल्ली की सीमेंट उद्योग के क्षेत्र में बड़ी पहल (फोटो: ANI)

Photo : ANI

Delhi News: सीमेंट, जो वैश्विक निर्माण क्षेत्र का एक अहम आधार है, विश्व स्तर पर लगभग 8 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार है। एक टन सीमेंट के उत्पादन में करीब 0.66 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित होता है जो लगभग 2,500 किलोमीटर तक कार चलाने के बराबर है। इसी चुनौती से निपटने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के शोधकर्ताओं ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित मॉडल विकसित किया है।

यह मात्र 1/100 सेकंड में सीमेंट के निर्माण में उपयोग होने वाले क्लिंकर की गुणवत्ता का आकलन कर सकता है। जहां पारंपरिक एक्स-रे तकनीकों के जरिए गुणवत्ता जांच में करीब चार घंटे लगते थे, वहीं यह नई तकनीक न सिर्फ दस लाख गुना तेज है, बल्कि 88 प्रतिशत अधिक सटीक भी साबित हुई है। यह एआई मॉडल आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर एन.एम. अनूप कृष्णन और पीएचडी शोधार्थी शेख जुनैद फयाज द्वारा विकसित किया गया है। यह तकनीक कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग जर्नल में प्रकाशित हो चुकी है।

प्रो. कृष्णन के अनुसार, यह एआई मॉडल न केवल उत्पादन के दौरान तत्काल सुधार की सुविधा देता है, बल्कि ऊर्जा और संसाधनों की भी बचत करता है। इस परियोजना में प्रो. शशांक बिश्नोई (आईआईटी दिल्ली) और इटली की पोलीटेक्निको डि मिलानो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने भी अहम योगदान दिया है। इस नवाचार में अंतरराष्ट्रीय सीमेंट कंपनियों ने गहरी रुचि दिखाई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तकनीक को बड़े पैमाने पर अपनाने से उत्पादन लागत में कमी आएगी और पर्यावरणीय लाभ भी मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article