एनएचएआई के अनुसार, अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे लगभग 1316 किलोमीटर लंबा होगा। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और करीब 85 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसे सितंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अभी अमृतसर से जामनगर जाने में करीब 1516 किमी का सफर करना पड़ता है। इस दूरी को तय करने वाले करीब 23 से 24 घंटे का समय लग जाता है, लेकिन अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद अमृतसर से कांदला पोर्ट तक की दूरी करीब 216 किमी कम हो जाएगी। साथ ही तेज रफ्तार कॉरिडोर होने के कारण यात्रा में भी मात्र 13 घंटे का समय लगेगा।
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे इसलिए है खास
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे को दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे से भी लिंक किया जाएगा। जिससे वाहन चालक दिल्ली और कश्मीर की तरफ जा सकेंगे। इसके लिए अमृतसर-कपूरथला जंक्शन बनाया जा सकेगा। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफृतार 100 किमी होगी। यह एक्सप्रेसवे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के अमृतसर, बठिंडा, मोगा, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, बीकानेर, नागौर, जोधपुर, बाड़मेर और जामनगर जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगा। इस एक्सप्रेसवे पर 5 रेलवे ओवर ब्रिज, 20 नदी पुल, 26 इंटरचेंज, 55 वाहन अंडरपास, 311 छोटे वाहन अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे हाईटेक ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से लैस होगा। इस पर हर एक किमी पर सीसीटीवी कैमरा और आपातकालीन कॉलिंग बूथ बनेगा। इसके अलावा 20 से 30 किमी में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन बनेगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण का उद्देश्य फास्ट कनेक्टिविटी देना और टूरिज्म में सुधार करने के साथ-साथ राज्यों के बीच कारोबार को बढ़ाना है।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
